शादी में मिठाई को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में 15 घायल

अलीगढ़

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के खैर बाईपास रोड पर रविवार को देर रात मैरिज होम में दुल्हन की बहन को मिठाई न देने पर बवाल हो गया।  बरातियों और घरातियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। कई राउंड फायरिंग होने का भी आरोप है। जिसमें वर- वधू पक्ष से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया। पुलिस ने विवाद को देखते हुए मैरिज होम को खाली करा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली खैर के गांव एदलपुर निवासी कमल दास ने अपनी बेटी डॉली की शादी देहलीगेट स्थित खैर बाईपास रोड के दीपक के साथ तय की थी। इसके लिए स्थानीय मां गंगा फार्म हाउस मैरिज होम को बुक किया गया था। यहां दुल्हन पक्ष 17 नवंबर दोपहर बाद आ गया। देर शाम बरात के स्वागत सत्कार की तैयारी चल रहीं थीं। बराती और घराती नाश्ता कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच रात दस बजे दुल्हन की तयेरी विवाहित बहन सोनी एक स्टॉल पर मिठाई लेने गई, लेकिन उसे मिठाई नहीं मिली। इस पर दुल्हन पक्ष ने कड़ा एतराज जताया।

तभी शादी समारोह में हलवाई का काम कर रहे युवक ने अभद्रता करते हुए मिठाई लेकर दुल्हन की तयेरी बहन सोनी पर फेंक दी।  यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी। उन्होंने इसका विरोध करते हुए हलवाई को डांटा तो आरोप है कि तभी दूल्हा पक्ष के लोग हलवाई के समर्थन में वहां आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों और से लाठी -डंडे निकल आए और उनमें जमकर मारपीट होने लगी। इतना ही नहीं कई राउंड फायरिंग भी हुई। इससे शादी समारोह में विघ्न पड़ गया और वहां खलबली चीख पुकार शुरू हो गई।   

कुछ देर बाद वहां पथराव होने लगा। कुर्सियां भी फिंकने लगी। मैरिज होम में मारपीट और हंगामें की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई। इस बीच दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट और फायरिंग में दुल्हन पक्ष से दुल्हन डोली के पिता कमल दास, मां सूरजमुखी , तयेरे भाई राम प्रकाश व राहुल सिंह पुत्र रूपदास, भारत कुमार , रामवती पत्नी दीपचंद, ताई विमलेश पत्नी रूपदास आदि  घायल हो गए। दूल्हा दीपक पक्ष से महेंद्र पाल सिंह, अरुण प्रताप विवेक कुमार अंकित प्रताप आदि घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष  के बीच हुई मारपीट में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, घटना से नाराज दुल्हन डोली ने शादी से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि अभी तो शुरुआत है। जब इनका अभी से ही यह हाल है तो आगे तो उसकी जिंदगी बिल्कुल ही नरक हो जाएगी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही मैरिज होम से चली गई। अभी इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    बीजेपी पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- जनता की समस्याओं से दूर हो गई सरकार

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए…

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा