अनुच्छेद 370 का काला टीका वापस नहीं होगा’, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शेखावत की दो टूक, ‘स्वर्ग से इंदिरा भी आ जाएं

जोधपुर.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को अनुच्छेद 370 को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अनुच्छेद 370 को देश के मस्तक पर एक "काले टीके" के समान बताया। उन्होंने कहा कि इस काले टीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में समाप्त कर दिया है।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि भले ही इंदिरा गांधी स्वर्ग से लौट आएं, लेकिन ये अनुच्छेद अब कभी वापस लागू नहीं होगा। वक्फ कानून को लेकर हो रही बहस पर उन्होंने ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि यह मामला अभी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्ययन के अधीन है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई प्रगतिशील कानून बनाने की बात होती है, कुछ लोगों को क्यों परेशानी होती है, इसका पता लगाना चाहिए।

विकास परियोजनाओं का दिया ब्योरा
इस दौरान शेखावत ने जोधपुर के विकास परियोजनाओं का ब्योरा भी दिया। उन्होंने कहा कि 968 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड का टेंडर अगले दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। यह पहला चरण होगा, जिसे आगे चौपासनी तक विस्तारित किया जाएगा। एयरपोर्ट नया टर्मिनल भी तीन-चार महीनों में तैयार हो जाएगा, जिससे जोधपुर में आवागमन सुगम होगा। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि 500 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जा रहा है। शेखावत ने राजस्थान में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जोधपुर लोकसभा क्षेत्र को राज्य के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल रखने का प्रयास किया जा रहा है।

admin

Related Posts

टीना डाबी समेत 65 IAS अफसरों का ट्रांसफर, राजस्थान में 25 जिलों के कलेक्टर में बदलाव

जयपुर राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है. सूबे की सरकार ने एक साथ 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिससे ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज हो…

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, राजनीति में परिवार को घसीटना गलत, वैभव गहलोत को कभी नहीं दिया आउट ऑफ टर्म लाभ

 जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह जब जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे, तो उनके तेवर काफी तल्ख नजर आए। त्रिवेंद्रम रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा