स्वयं इंदिरा गांधी स्वर्ग से लौटकर आ जाएं तो वापस अनुच्छेद 370 इस देश में लागू नहीं होगा, गजेंद्र शेखावत ने दिया विवादित बयान

जयपुर
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद से अनुच्छेद 370 का मामला गरमाया हुआ है. अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पर बड़ी बात कह दी है. गजेंद्र शेखावत ने अमित शाह के बयान को दोहराते हुए अपनी राय जाहिर की है. जोधपुर में बातचीत में गजेंद्र शेखावत ने कहा, ''गृह मंत्री अमित शाह जी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं इंदिरा गांधी स्वर्ग से लौटकर आ जाएं तो वापस अनुच्छेद 370 इस देश में लागू नहीं होगा.'' गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'एक्स' पर जानकारी दी कि जोधपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है.

अमित शाह ने चुनावी रैली में कही थी यह बात, भड़की कांग्रेस
पिछले दिनों महाराष्ट्र के परभणी, जलगांव और धुले में अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया. चुनावी रैली में अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी फिर अनुच्छेद 370 लाना चाहते हैं. आप तो क्या स्वर्ग से आपकी दादी इंदिरा गांधी भी आ जाए तो भी धारा 370 वापिस नहीं आ पाएगा. अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अगर आज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जिंदा होतीं तो बीजेपी राजनीतिक रूप से कहीं नहीं होती.

विधानसभा चुनावों का मुद्दा बना अनुच्छेद 370
5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था. इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था. जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने पर विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर रही हैं. अब जबकि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाए गए और नई सरकार का गठन हुआ तो एकबार फिर अनुच्छेद 370 और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठने लगी है.

admin

Related Posts

सरकार दबाव में? तेल खरीद पर पीएम ने किया समझौता: राहुल गांधी

नई दिल्ली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं। केरल में…

बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन