बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- कुश्ती को दो साल से बाधित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण

गोंडा
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया द्वारा ‘भारतीय कुश्ती संघ’ (डब्ल्यूएफआई) के प्रबंधन और नियंत्रण संबंधी याचिका कोर्ट में दायर की गई है। इसको लेकर ‘डब्ल्यूएफआई’ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

बजरंग पूनिया द्वारा दायर याचिका को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह कुश्ती का दुर्भाग्य है और दो साल से ये लोग लगातार कुश्ती को बाधित कर रहे हैं। जब ये लोग धरने पर बैठे तो बोल रहे थे कि कुश्ती को बचाने के लिए धरना कर रहे हैं। अब यह लगातार देखने को मिल रहा है कि ये लोग कोई ना कोई याचिका हाईकोर्ट में डालते हैं और खेल को रोकने की बात करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अभी बजरंग पूनिया की तरफ से याचिका डाली गई, उसके पहले सत्यव्रत की तरफ याचिका डाली गई थी। जिस टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया था और लड़के मेडल लेकर आए, उस टीम को सत्यव्रत के माध्यम से याचिका डालकर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन रास्ता निकाला गया और वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम गई और कई बच्चे मेडल लाए।

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि अब नेशनल गेम होना है, जो एक सतत प्रक्रिया है। जो भी बच्चे नेशनल में भाग लेते हैं, उसका सर्टिफिकेट उनको नौकरी में भी काम आता है। करीब 700 से 800 बच्चे इसमें भाग लेते हैं, जो राष्ट्रीय खिलाड़ी कहे जाते हैं। इसको रोकने के लिए उनकी तरफ से एक याचिका दाखिल की गई कि जो वर्तमान कमेटी है, जिसके अध्यक्ष संजय सिंह हैं, वो नेशनल नहीं करा सकते।

उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठन यूडब्ल्यूडब्ल्यू सरकार के हस्तक्षेप को नहीं मानता है, वो फेडरेशन को मानता है। फेडरेशन ही नेशनल और ट्रायल करा सकती है। वे लोग इसको लेकर हाईकोर्ट में गए। कोर्ट ने उनको अगले महीने की तारीख दे दी और प्रतिबंध नहीं लगाया। ऐसे में इन लोगों ने हमेशा कुश्ती को रोकने का प्रयास किया। जबकि दो साल से लड़कों और लड़कियों के कैंप नहीं चल रहे हैं, उनको इसके लिए प्रयास करना चाहिए। ये ऐसी हरकत करके पूरे देश की कुश्ती को खत्म करना चाहते हैं।

 

admin

Related Posts

आर्मी चीफ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नमाज के वक्त हमला नहीं किया गया, सबका मालिक एक

नई दिल्ली पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के मासूम पर्यटकों पर किए गए हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सीमा पार पल रहे आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए।…

अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, बंगाल में UCC, सातवां वेतन और महिलाओं को 3000 रुपये का वादा

कोलकाता भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें