पिछले एक महीने में आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान ईसी ने किया

मुंबई
महाराष्ट्र में चुनाव आयोग (ईसी) ने पिछले एक महीने में आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान किया है और 557 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा रविवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए 15 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच पूरे राज्य में सी-विजिल एप्लिकेशन पर कुल 7,820 शिकायतें प्राप्त हुईं।
नागरिक चुनाव आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित टीमों द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाती है।
बयान में कहा गया है कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध धन, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुओं आदि के खिलाफ अभियान में 15 अक्टूबर से 557 करोड़ 76 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
बयान में कहा गया है कि पूरे राज्य में आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार 18 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    आर्मी चीफ ने कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नमाज के वक्त हमला नहीं किया गया, सबका मालिक एक

    नई दिल्ली पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के मासूम पर्यटकों पर किए गए हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर सीमा पार पल रहे आतंकियों के ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए।…

    अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, बंगाल में UCC, सातवां वेतन और महिलाओं को 3000 रुपये का वादा

    कोलकाता भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    प्रज्ञानानंद और दिव्या को हार, वैशाली ने भारतीय उम्मीदें जिंदा रखीं

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी