‘चुनाव आयोग ने जांच शुरू कर दी है’, मौलाना सज्जाद की विभाजक टिप्पणियों पर बोले सोमैया

मुंबई.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने विभाजनकारी टिप्पणी के लिए मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी के खिलाफ महाराष्ट्र चुनाव आयोग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को इसकी कार्रवाई पर बात करते हुए भाजपा नेता ने बताया कि चुनाव अधिकारी ने  मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी की विभाजनकारी टिप्पणियों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आज शाम तक आने की संभावना है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मीडिया से इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा, "मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी ने बयान दिया था कि भाजपा को समर्थन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार वोट जिहाद है। मैंने जो शिकायत दर्ज कराई थी, उस संबंध में महाराष्ट्र चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जानकारी दी। परभणी जिले के चुनाव अधिकारी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि आज शाम तक रिपोर्ट भी तैयार हो जाएगी।" राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार और महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर निशाना साधते हुए किरीट सोमैया ने उनपर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का समर्थन करने 10 प्रतिशत आरक्षण एवं आरएसएस को बैन करने की मांगों को मानने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "क्या शरद पवार को शर्म आती है? या वे हिंदुओं के बारे में बोलने से डरते हैं। मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी जैसा बयान कोई नहीं देता। हिंदुत्व में इस तरह की भाषा मौजूद नहीं है। शरद पवार साहब आपने अपना समर्थन ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की तरफ बढ़ा दिया है। शरद पवार और कांग्रेस मराठी मुस्लिम सेवा संघ का समर्थन करते हैं। शरद पवार और कांग्रेस ने उनकी 10 प्रतिशत आरक्षण और आरएसएस को बैन करने की मांग को मान किया है। शरद पवार वोट जिहाज जैसी बाते फैलाते हैं। राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद के परिवार वाले वोट जिहाद पैला रहे हैं।"

उद्धव ठाकरे-संजय राउत को भी घेरा
किरीट सोमैया ने शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं उद्धव ठाकरे और संजय राउत को भी घेरा। उन्होंने कहा कि उन्हें (उद्धव गुट को) अपना नाटक बंद कर देना चाहिए, क्योंकि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक सभी के बैग की जांच कर रहा है। भाजपा नेता ने कहा, "उद्धव ठाकरे की हालत खराब हो गई है। वे नाटक करते हैं और चुनाव आयोग को गालियां देते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। चुनाव आयोग का कहना है कि वे सभी के बैग की जांच कर रहे हैं।"
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

admin

Related Posts

बुन्दिबुग्यो स्ट्रेन का खतरा: WHO अलर्ट के बाद भारत सतर्क

 नई दिल्ली  इबोला बीमारी के प्रकोप को देखते हुए, भारत सरकार ने रविवार को उन भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जो कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान…

कश्मीर में आतंक के खिलाफ अभियान जारी, बांदीपोरा-बारामूला में बड़े खुलासे

जम्मू कश्मीर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. उत्तरी कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियानों के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी