फसल गिरदावरी में लापरवाही पर गिरी गाज, छत्तीसगढ़-बेमेतरा के एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले में गिरदावरी (फसल मूल्यांकन) कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। शासन के निर्देश पर पटवारियों द्वारा किए फसल गिरदावरी का जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया गया। गिरदावरी सत्यापन में ग्राम कठिया, पेंड्री, झलमला, रांका व कुरुद के विभिन्न खसरा नंबर में हल्का पटवारी अश्विनी भास्कर द्वारा गड़बड़ी पाई गई।

लापरवाही मिलने पर बेरला एसडीएम (राजस्व) पिंकी मनहर ने अश्विनी भास्कर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण अब सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड अवधि में मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत की गई। इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। वहीं नवरतन साहू पटवारी ग्राम भिंभौरी को उनके कार्य के साथ-साथ हल्का नंबर 19,20,21 का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपा गया है। बता दें कि धान खरीदी से पहले गिरदावरी सर्वे किया गया था। इस सर्वे के बाद जिले के अफसरों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया था। इसी माह में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बेरला ब्लॉक के ग्राम आनंदगांव में धान फसल के गिरदावरी का सत्यापन भी किया था। गिरदावरी सत्यापन का मुख्य उद्देश्य फसल की स्थिति का वास्तविक आंकलन करना है।

admin

Related Posts

महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रहा रानी करुणा का परिवार, अब तक मिली 24 हजार रुपये की सहायता

रायपुर. महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस…

समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कार्य किए जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम