डीआरएम व अधिकारीयों के सहयोग से समय पर हुई शादी, गुवाहाटी में बारात के लिए रेलवे ने रोकी ट्रेन

गुवाहाटी.

रेलवे अधिकारियों की मदद से एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन फीका होने से बच गया। दरअसल रेलवे अधिकारियों की वजह से शादी के लिए मुंबई से गुवाहाटी जा रही बारात समय पर शादी स्थल पर पहुंच सकी। रेलवे अधिकारियों ने बारात को समय पर पहुंचाने के लिए एक ट्रेन को कुछ देर रोक लिया। रेलवे के इस कदम की तारीफ हो रही है। वहीं बारातियों ने भी रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

दरअसल मुंबई से 34 बारातियों को लेकर आ रही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस देरी से चल रही थी। इसके चलते बारातियों की कनेक्टिंग ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस के छूटने की स्थिति बन गई। अगर ऐसा होता तो दूल्हे समेत सभी बाराती समय पर शादी स्थल पर नहीं पहुंच पाते। ऐसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था बारातियों का उत्साह, चिंता में बदलता जा रहा था।

एक बाराती की समझदारी से हरकत में आया रेलवे
स्थिति को देखते हुए बारातियों में शामिल चंद्रशेखर वाघ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रेलवे अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। वाघ ने बताया कि गीतांजलि एक्सप्रेस को 1.05 बजे हावड़ा पहुंचना था, जहां से उन्हें शाम चार बजे हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस में सवार होना था, लेकिन गीतांजलि एक्सप्रेस को देरी हो गई और वह चार बजे के बाद ही हावड़ा स्टेशन पहुंच पाई। ट्वीट पर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने तुरंत नोटिस लेते हुए हावड़ा के डीआरएम को बारातियों की मदद करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही डीआरएम ने तुरंत हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस को थोड़ी देर रोकने के निर्देश दिए और जैसे ही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन पहुंची तो सभी बारातियों को बैटरी से चलने वाले वाहन पर सवार कर सरायघाट एक्सप्रेस में बिठाया गया। इसके बाद बाराती समय पर शादी स्थल पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी। वहीं बारातियों ने भी रेलवे और इसके अधिकारियों की मदद के लिए धन्यवाद दिया।

admin

Related Posts

मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल