वीपीएन का इस्तेमाल इस्लाम के खिलाफ और अनैतिक, पाकिस्तान में क्यों हो रहा इंटरनेट को लेकर बवाल

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में इस समय वीपीएन के जरिए इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर बवाल हो रहा है। बीते दिनों पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने जब डोनाल्ड ट्रंप को जीत के लिए बधाई दी थी, तब भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। कहा गया था कि जब पाकिस्तान में एक्स को बैन किया गया है तो उन्होंने वीपीएन के जरिए ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बधाई दी होगी। काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (CII) के चीफ डॉ. रागिब नई मी के एक बयान के बाद इस मुद्दे पर बहस और भी तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि वीपीएन का इस्तेमाल इस्लाम के खिलाफ और अनैतिक है।

नईमी के बयान के बाद डिजिटल राइट्स से जुड़े संगठनों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार को नईमी ने कहा कि वीपीएन का इस्तेमाल और इसके बाद विवादित सामग्री को सर्च करना शरिया के कानून के खिलाफ है। वहीं सीआईआई के एक सदस्य ने कहा कि यह काउंसिल का कोई फैसला नहीं है बल्कि नईमी की निजी विचार हैं। उन्होंने कहा, इंटरनेट के जरिए अश्लील सामग्री देखने को धार्मिक मुद्दा नहीं बनाया जा सकता। वहीं टेलीकॉम एक्टिविस्ट्स का कहना है कि धर्म का हवाला देकर प्रिवेसी और अभिव्यक्ति के अधिकार को दबाया नहीं जा सकता।

जानेमाने इस्लामिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील का कहना है कि वीपीएन के टारोगेट करने के पीछे क्या वजह है। उन्होंने कहा कि अगर अश्लील सामग्री को देखना या फिर ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री को सर्च करना ही मुद्दा है तो मोबाइल फोन को ही इस्लाम के खिलाफ घोषित कर देना चाहिए। इसमें वीपीएन को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

डिजिटल राइट्स फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक निघाट डाड ने कहा कि निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। वहीं सासंद पालवाशा खान ने कहा कि वीपीएन पर रोक को लेकर 18 नवंबर को स्थायी समिति की बैठक बनलाई गई है। सांसद अल्लामा नासिर अब्बास ने कहा कि देश की सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है और किसी भी चीज को गैरकानूनी घोषित कर देदी है। वहीं एक सांसद ने यह भी कहा कि वीपीएन के इस्तेमाल के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर देना चाहिए। यह रजिस्ट्रेशन फ्री और ऑनलाइन होना चाहिए।

admin

Related Posts

मिट्टी का जादू या देसी तकनीक? एमपी के मटकों ने पूरे देश में मचाई धूम

नई दिल्ली भीषण गर्मी की आहट होते ही घरों में फ्रिज से ज्यादा 'देसी फ्रिज' यानी मिट्टी के मटकों की मांग बढ़ गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य…

महिलाओं के लिए 24 हजार करोड़ का ऐलान, 4 चुनावी राज्यों असम में बिहू बोनस और बंगाल में ममता का बड़ा कदम

नई दिल्ली अगले महीने भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार प्रमुख राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने चुनावी रणनीति के तहत सीधे कैश ट्रांसफर करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल