आयोग के अधिकारियों की ओर से कुछ लोग राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते दिख रहे हैं

अमरावती
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैग की जांच की है। शनिवार को उनके हेलीकॉप्टर की भी तलाशी ली गई। दरअसल, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरशोर से जारी है। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेता इस तरह की जांच को लेकर ईसी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच, आयोग के अधिकारियों की ओर से ताजा निरीक्षण का वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता वहीं पास में खड़े हैं। इस दौरान राहुल पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करते देखे गए।

इससे पहले, कांग्रेस ने बीते शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से झारखंड में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने से रोकने की शिकायत की थी। साथ ही, चुनाव प्रचार में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को प्रतिबंधों के कारण उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण उनकी जनसभाओं में या तो देरी हुई या रद्द हो गईं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कांग्रेस को चुनावों में समान अवसर नहीं मिलने दे रही।

चुनाव आयोग के ऐक्शन पर विपक्ष ने उठाए सवाल
टॉप लीडर्स के बैगों की जांच पर विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेताओं की भी इसी तरह जांच हो सकती है। इसके जवाब में भाजपा नेताओं ने आयोग के कदम का बचाव किया और इसे स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बताया। बीते दिनों चुनाव आयोग की ओर से अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और अन्य एनडीए नेताओं के बैगों की जांच हो चुकी है। इस तरह ईसी की कार्रवाई को पूरी तरह से स्वतंत्र बताया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    दहेज कानून की परिधि में लिव-इन संबंध? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कानूनी प्रश्न पर विचार कर रहा है, जिसमें क्या एक विवाहित पुरुष के खिलाफ उसकी लिव-इन पार्टनर भारतीय दंड…

    हवा में हिंसा! 30 हजार फुट पर यात्रियों की खून-खराबे वाली लड़ाई, अचानक करानी पड़ी लैंडिंग

    तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर