मालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना, पानी के अंदर तैरती नजर आईं ‘शेरखान’

मुंबई,

 कैंसर से जंग लड़ रहीं मनोरंजन जगत की खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अभिनेत्री मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “यह वह जगह है, जो मेरी जगह है, सागर मुझे शांति देता है।” वीडियो में अभिनेत्री पानी के भीतर (स्नॉर्कलिंग) तैरती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री तीसरे स्टेज के कैंसर का इलाज करवा रही हैं।

वीडियो में ‘बिगबॉस’ फेम हिना खान नीले पानी में तैरते हुए स्नोर्कल मास्क और डाइविंग फिन में हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सेलीन डायोन का गाना “आई एम अलाइव” बज रहा है। एक लाइन के कैप्शन के साथ हिना खान ने हैशटैग में सोलसूथिंग, वाटरबेबी, ओशनलवर्स, रील्स इंस्टाग्राम, रीलिट फीलिट भी लिखा।

इससे पहले अभिनेत्री मालदीव में एक पार्टी एंजॉय करती नजर आई थीं, जिसमें वह ग्लोइंग ड्रिंक का लुत्फ उठाती दिखी थीं। तस्वीरों की सीरीज में से एक में हिना खान अपने चेहरे पर अंधेरे में चमकने वाले कुछ नियॉन पेंट लगाए हुए दमक रही थीं।

हिना खान ने इसी साल 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को कैंसर के बारे में जानकारी दी। ‘कसौटी जिंदगी की’ अभिनेत्री ने लिखा “सभी को नमस्ते, हाल ही में आई अफवाह को लेकर मैं बता दूं कि मैं अपने चाहने वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण खबर शेयर करना चाहती हूं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर है, जो कि तीसरे स्टेज पर है।”

बीमारी के साथ अभिनेत्री ने इलाज के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा “इसका इलाज चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और इस पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ निश्चयी और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव कोशिश के लिए तैयार हूं।”

अपने प्रशंसकों को प्यार देते हुए अभिनेत्री ने लिखा “मैं आपके प्यार, मजबूत सहारे और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सहायक सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के साथ सकारात्मक बनी हुई हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजते रहें।”

  • admin

    Related Posts

    बिना अनुमति आवाज-चेहरा इस्तेमाल नहीं: जुबिन नौटियाल याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश

    नई दिल्ली मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों…

    तारा सुतारिया का नया आशियाना: सपनों के घर की पहली झलक पेश की

    मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?