कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘बेइरादा’ मेरी प्लेलिस्ट में, बार-बार सुनता हूं

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘बेइरादा’ उनकी प्लेलिस्ट लूप में है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह टैन कलर जैकेट, पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे है। उन्होंने अपने लुक को सनग्लास और अपने आइकॉनिक रूह बाबा पोज के साथ पूरा किया। बैकग्राउंड में परंपरा ठाकुर और सचेत टंडन का गाना “बेइरादा” बज रहा है।

इससे पहले कार्तिक ने अपनी पटना यात्रा की कुछ तस्वीररें सोशल मीडिया पर पोस्टर की थी, जिसमें वह अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे थे। क्लिप में उन्हें लिट्टी चोखा का आनंद लेते हुए भी दिखाया गया है। हाल ही में बिहार की राजधानी पटना पहुंचे अभिनेता ने वहां दर्शकों के साथ खास पल एंजॉय किया।

इस दौरान उन्होंने बिहार का जायका ‘लिट्टी चोखा’ चखा, अभिनेता को वह स्वाद और पटना का प्यार इतना भा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दिल की बात कह दी। वीडियो शेयर कर ‘रूह बाबा’ ने कैप्शन में लिखा “लिट्टी चोखा का स्वाद जुबान से और पटना का प्यार दिलो-दिमाग से उतर ही नहीं रहा है।”

वीडियो में कार्तिक प्रशंसकों से घिरे नजर आए। यही नहीं वह पैपराजी से बातचीत के दौरान मजेदार अंदाज में दिखे। ओवर साइज शर्ट और कार्गो पहने कूल अंदाज में नजर आ रहे कार्तिक आर्यन ब्लैक चश्मे में काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

वहीं, वह अपने प्रशंसकों से भी बात करते नजर आए। इस दौरान उनके एक प्रशंसक ने कहा कि आपकी फिल्म मैंने पांच बार देख ली है और अब छठवीं बार देखने जा रहा हूं। इस बात पर कार्तिक हैरत में उसे देखते हुए हंस देते हैं। एक अन्य प्रशंसक कहती है कि आपके लिए मैंने ऑफिस से आज छुट्टी ली है।

कार्तिक फिलहाल अपनी नवीनतम रिलीज ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, हॉरर-कॉमेडी में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव भी हैं।

  • admin

    Related Posts

    बिना अनुमति आवाज-चेहरा इस्तेमाल नहीं: जुबिन नौटियाल याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश

    नई दिल्ली मशहूर गायक जुबिन नौटियाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए एआई प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन माध्यमों…

    तारा सुतारिया का नया आशियाना: सपनों के घर की पहली झलक पेश की

    मुंबई   अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। उन्होंने हाल ही में नया घर ले लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    ‘गौतम गंभीर की राजनीति से टीम इंडिया को नुकसान’—पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का विवादित बयान

    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 3 views
    पिता के लिए दौड़े रिंकू सिंह, आनन-फानन में छोड़ा भारतीय टीम का कैंप

    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    AIU का बड़ा एक्शन: डोपिंग टेस्ट से बचने पर भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर 3 साल का प्रतिबंध

    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    जिम्बाब्वे के खिलाफ यह स्कोर बनाएगा टीम इंडिया का सुपरहिट RNR, पूरा गणित देखें

    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    चेस के मंच पर गुकेश का कमाल, प्राग महोत्सव में पहली ट्रॉफी की आस

    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

    • By admin
    • February 24, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?