चेउंग राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में व्हाइट हाउस में वापस लौटेंगे

न्यूयॉर्क
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मीडिया सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता रहे स्टीवन चेउंग को व्हाइट हाउस का संचार प्रमुख नियुक्त किया है।
ट्रंप ने घोषणा की कि चेउंग "राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक के रूप में व्हाइट हाउस में वापस लौटेंगे"। उन्होंने ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के विशेष सहायक और स्ट्रैटेजिक रिस्पॉन्स इन चार्ज के रूप में कार्य किया था। उनका उस समय कार्य आने वाली चुनौतियों से निपटना और आगामी मुद्दों पर प्रतिक्रिया की योजना बनाना था। ट्रंप के चुनाव अभियान में चेउंग ने महत्वपूर्ण निभाई थी। उनके तीखे बयान काफी चर्चा में रहे थे।

उस समय उन्होंने ट्रंप की जगह मीडिया को सीधे संबोधित किया था। यह मैनहट्टन अदालत में चुप रहने के लिए धन देने के मामले में उनके मुकदमे के दौरान किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह ट्रंप अभियान के प्रबंधकों में शामिल थे। इनमें सुजैन विल्स (अब ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्त) और क्रिस लैसिविटा शामिल हैं।

रिपब्लिकन्स के विभिन्न चुनाव अभियानों के लिए वो काम कर चुके हैं। चेउंग अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप के संचार निदेशक भी रहे हैं। चेउंग 2016 में रिपब्लिकन नामांकन के लिए ट्रंप के अभियान में रैपिड रिस्पांस निदेशक के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद वह ट्रंप के साथ राष्ट्रपति अभियान से जुड़े रहे फिर व्हाइट हाउस चले गए थे। 2017 तक उसी पद पर रहे।

उन्होंने 2018 में व्हाइट हाउस छोड़ दिया और खुद की कंपनी शुरू की। विभिन्न जिम्मेदारी संभालने के बाद कई अन्य कार्यों के बाद, वह 2024 के ट्रंप के अभियान में लौट आए। उन्होंने अपना काफी समय ट्रंप के चुनावी अभियान में बिताया और अपने विरोधियों को "कीड़े-मकोड़े" कहने या अवैध प्रवासियों को "राष्ट्र के खून में जहर घोलने" का आरोप लगाने जैसे अपने आक्रामक बयानों से पैदा हुई आग को बुझाने का प्रयास किया।

admin

Related Posts

गुनाह स्वीकारने के बाद निखिल गुप्ता को कितने साल की सजा? जानें US की मांग

न्यूयॉर्क खालिस्तानी आतंकवादी और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश वाले मामले में एक बड़ा नाटकीय मोड़ आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी 54 साल के…

डिब्रूगढ़ में बना नया इतिहास: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का विमान, क्या है आपात लैंडिंग सिस्टम?

डिब्रूगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के तहत डिब्रूगढ़ पहुंच गए हैं. उनके दौरे की शुरुआत बेहद रणनीतिक रही, जब उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार