दीनदयाल शोध संस्थान का यह प्रकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है, विज्ञान के मॉडल व प्रयोग रहे विशेष आकर्षण के केन्द्र

चित्रकूट

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि श्रद्धेय नाना जी देशमुख के द्वारा रोपित सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट आज विशालकाय वट वृक्ष बनकर अपनी छाया कई छात्रों को प्रदान कर रहा है। दीनदयाल शोध संस्थान का यह प्रकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट में बाल दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलन कर बाल मेले का उद्घाटन किया। चित्रकूट मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण तिवारी, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक रामनारायण त्रिपाठी, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलगुरु प्रोफेसर भरत मिश्रा, चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बालक-बालिकाओं की अन्तर्निहित शक्तियों के समुचित विकास के लिए दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेरक व आकर्षक झाँकियाँ, विज्ञान प्रयोग व मॉडल, बौद्धिक गेमशो, रुचिकर खाद्य स्टालों सहित अनेक मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व शैक्षिक कार्यक्रमों का समावेश छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के ध्येय से विगत 25 वर्षों से अधिक समय से चित्रकूट में अपनी सेवाएं दे रहा है। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बाल विज्ञान मेला आयोजित किया गया जिसमें विज्ञान के अनेकानेक प्रयोग, मॉडल, प्रोजेक्ट, झांकियां, ज्ञानवर्धक गेम शो, मनोरंजन मैजिक शो का भव्य प्रदर्शन किया गया। मेले का सर्वाधिक आकर्षण वहां पर लगाए गए विज्ञान के अभिनव मॉडल और प्रोजेक्ट रहे। दीनदयाल शोध संस्थान के अन्य प्रकल्प रामनाथ आश्रम शाला तथा कृष्णादेवी बनवासी बालिका विद्यालय मझगवां के छात्र भी प्रयोग और मॉडल प्रदर्शित किये। साथ ही छात्र-छात्राओं ने खाद्य स्टॉल भी मेले में लगाये।

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे

निर्भय होकर एआई से प्रदेश के विकास की सभी संभावनाओं पर करेंगे काम प्रदेश में एआई बेस्ड डेटा सेंटर की स्थापना के लिए निवेशक आमंत्रित मध्यप्रदेश जल्द लांच करेगा स्टेट…

से छेड़छाड़ का मामला गरमाया पार्टी में दोस्ती की आड़ में दरिंदगी: नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी पर केस

रतलाम  थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर वायरल का मामला सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

होबार्ट लेग में दम दिखाने को तैयार भारतीय हॉकी टीम, हार्दिक सिंह ने जताया जीत का भरोसा

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
होबार्ट लेग में दम दिखाने को तैयार भारतीय हॉकी टीम, हार्दिक सिंह ने जताया जीत का भरोसा