पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तीन नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी

बलरामपुर.

बलरामपुर जिले के दहेजवार पंचायत में बंद पड़े फ्लाई ईंट भट्टे के पास आज सुबह तीन नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कंकाल उस समय पाए गए जब दहेजवार के कुछ लोग भट्टे के पास से गुजर रहे थे और उन्होंने कंकाल के टुकड़े बिखरे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना के बाद जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले बिट्टू श्रीवास ने दावा किया है कि ये कंकाल उनकी मौसी, भाई और बहन के हो सकते हैं। बिट्टू ने बताया कि उनकी मौसी कौशल्या ठाकुर (36 वर्ष), उनकी बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 वर्ष) और बेटा मिंटू ठाकुर (5 वर्ष) 27 सितंबर को बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में उनकी तलाश की और 1 अक्टूबर को कुसमी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

हत्या का शक और संभावित आरोपी
परिजनों ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड के गढ़वा जिले के बरगढ़ में रहने वाले आरिफ अंसारी का कौशल्या ठाकुर के घर आना-जाना था। शक के आधार पर कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर ने आरिफ अंसारी के खिलाफ कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जब आरिफ अंसारी से पूछताछ की तो उसने अपने भाई मुख्तार अंसारी पर शक जताया। फिलहाल पुलिस सूरजदेव ठाकुर और उनके परिवार वालों को लेकर बलरामपुर पहुंची है। कपड़े के आधार पर परिवार जनों ने लापता महिला कौशल्या ठाकुर , लडकी मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर से की है बरहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह नर कंकाल  लापता महिला लड़की और बच्चे के हैं

डीएनए टेस्ट से होगा पुष्टि का इंतजार
पुलिस ने बताया कि अगर कंकाल लापता महिला और बच्चों से मेल खाते हैं, तो डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है, और पुलिस जांच में तेजी से जुटी हुई है।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें