मेहसाणा में 4.2 तीव्रता का भूकंप, भूकंप की हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए

मेहसाणा (गुजरात)
गुजरात के मेहसाणा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।
गांधीनगर स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन इलाके में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया कि भूकंप रात 10:15 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र पाटन से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेहसाणा क्षेत्र में अक्षांश 23.71 एन और देशांतर 72.30 ई पर 10 किमी की गहराई पर था। यह स्थान गुजरात के राजकोट से लगभग 219 किमी उत्तर-पूर्व में था। इसका केंद्र भी पाटन से 13 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा और मेहसाणा के उत्तरी जिलों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दो से तीन सेकंड तक महसूस किये गये।

बता दें कि गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में राज्य को नौ बड़े भूकंपों का सामना करना पड़ा है, जिसमें कच्छ जिले में 26 जनवरी, 2001 का विनाशकारी भूकंप भी शामिल है।

गुजरात के कच्छ जिले में भी इस महीने की शुरुआत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब 3 नवंबर को सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र लखपत से 53 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। इससे कुछ दिन पहले 27 अक्टूबर को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों ही मामलों में भूकंपीय गतिविधि के कारण किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं आई।

गुजरात में भूकंप के झटके अक्सर आते रहते हैं और राज्य में भूकंप का जोखिम हमेशा बना रहता है। तटीय राज्य में 2001 में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ था। जीएसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार, इसमें करीब 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

  • admin

    Related Posts

    शहरों की किस्मत बदलेगा नया फंड, स्मार्ट के साथ ‘समृद्ध’ भी बनेंगे भारतीय नगर

    नई दिल्ली   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारतीय शहरों की सूरत बदलने के लिए 'अर्बन चैलेंज फंड' (UCF) को मंजूरी दे दी है।…

    बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत से दोस्ती पर जोर, BNP ने PM मोदी को दिया धन्यवाद

    ढाका बांग्लादेश में संसदीय चुनाव में शानदार जीत के बाद Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के बधाई संदेश के लिए सार्वजनिक रूप से आभार जताया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 0 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर