देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला, लेकिन आज भी जयललिता को टक्कर नहीं दे पा रही देश की एक्ट्रेस

मुंबई

कुछ समय पहले Hurun India Rich List आई थी, और उसके मुताबिक, जूही चावला देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 4600 करोड़ रुपये है। उन्होंने इंडिया की सभी हीरोइनों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। अभी तक कोई भारतीय एक्ट्रेस ऐसी नहीं है, जिसकी नेट वर्थ एक हजार करोड़ रुपये के पास भी पहुंची हो। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस थी, जो बेहद अमीर थी और उसके जितनी अमीर आज तक कोई एक्ट्रेस नहीं हुई। यहां तक कि जूही चावला भी उस एक्ट्रेस के जितना अमीर नहीं हैं। जानते हैं वह कौन थी?

यह थीं तमिल और तेलुगू फिल्मों की स्टार जयललिता, जिन्होंने कई साल तक फिल्मी दुनिया के साथ-साथ लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। वह तमिल और तेलुगू सिनेमा की तो टॉप स्टार थी हीं, बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्में दी थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में एक्टिंग करियर शुरू किया था, और एमजीआर को अपना गुरु मानती थीं। एमजीआर के साथ जयललिता ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था।

अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस, 10 हजार साड़ियां, 28 किलो सोना
जयललिता अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं। लेकिन उनकी सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों से नहीं, बल्कि पॉलिटिक्स में आने के बाद हुई थी। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी साड़ियां और जूते थे। जयललिता के घर जब CBI का छापा पड़ा था, तो उनके घर से 10 हजार साड़ियां और 28 किलो सोना बरामद हुआ था।

जयललिता की संपत्ति आज के हिसाब से जूही चावला से भी थी ज्यादा
साल 1997 में, चेन्नई में जयललिता के पोएस गार्डन स्थित घर पर छापे के बाद, अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 188 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी, पर असल में उन्होंने 900 करोड़ की कुल संपत्ति जमा की थी। अगर आज के हिसाब से देखें, तो यह 5 हजार करोड़ रुपये होती है, जो जूही चावला की अथाह संपत्ति से भी अधिक है।

जयललिता की जिंदगी पर 7 फिल्में, ऐश्वर्या ने भी निभाया था रोल
जयललिता अपने जमाने की टॉप स्टार थीं, पर करियर के पीक पर पहुंचकर उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया था। पर जयललिता का चार्म और स्टारडम बरकरार रहा। उनकी जिंदगी पर सात बायोपिक अनाउंस की गईं, पर कुछ राजनीतिक दबाव के कारण रिलीज नहीं हो पाईं। हालांकि, कुछ जरूर फिल्मी पर्दे पर आईं। मणिरत्नम की 'इरुवर' भी जयललिता की जिंदगी पर आधारित थी। इसमें ऐश्वर्या राय ने उनका किरदार निभाया था। यह ऐश्वर्या की पहली फिल्म थी।

  • admin

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

    फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता…

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

    स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर