पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

जबलपुर

जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) को कई दिनों से विजयनगर (Vijay Nagar) स्थित दीनदयाल चौक के पास चौकसे यात्री निवास में देह व्यापार (Prostitution) की सूचना मिल रही थी, लेकिन पुख्ता सूचना न होने के कारण पुलिस छापेमारी कार्रवाई से बच रही थी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP Jabalpur) संपर्क उपाध्याय ने योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारने की योजना बनाई. ये प्लानिंग कामयाब भी हुई. पुलिस के एक्शन से अब हलचल मच गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमारी कार्रवाई ऐसे ही लगातार जारी रहेगी, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.

पुलिस ने ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम

प्लानिंग के अनुसार पुलिस कर्मचारी खुद ग्राहक बन कर चौकसे यात्री निवास गए. वहां जाकर चौकसे यात्री निवास के संचालक ने कुछ फोटो दिखाते हुए सौदा तय किया और उसके बाद रूम का किराया भी फिक्स किया गया जो 2000 से 5000 तक लिया जाता था.

सौदा तय होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों और पांच युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, इसके साथ होटल संचालक विजय कुमार चौकसे को भी गिरफ्तार किया गया. पकड़ी गई युवतियों में तीन जबलपुर की एक रीवा और एक दमोह की रहने वाली है. ऐसा भी पता चला कि पुलिस रेड के हल्ले गुल्ले से कुछ युवतियां पीछे के रास्ते से भागने कामयाब हो गईं. पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

शहर की छोटी होटल में कई जगह चल रहा है देह व्यापार का अड्डा

जबलपुर की कई छोटी होटल और लाजो में इन दिनों देह व्यापार के अड्डे चल रहे हैं. सीएसपी (CSP Jabalpur) भगत सिंह गठोरिया ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी, पुलिस अब सभी होटलों एवं लाॅजों में सतत निगरानी रखेगी और जहां किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखा जाएगा त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

admin

Related Posts

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया गया अंतिम छोर तक

भोपाल  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना एवं आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बड़वानी जिले की सेंधवा जनपद की…

पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्ध गणना

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 में शीतकालीन गणना 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सूर्योदय से सुबह 9.00 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त एवं 09 टाईगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला