आरोपी वैन चालक ने माँ के सामने स्कूल की छात्रा से किया जबरन दुष्कर्म, पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई

शाहजहांपुर
कक्षा आठ के वैन चालक ने छात्रा के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने पीड़िता को नहीं बचाया। आरोपी जबरन छात्रा को अपने कमरे में लेकर गया, जहां दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में आरोपी की मां मौजूद थी। पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह शांत बैठी रही। उसकी चीखों को अनसुना करती रही। वारदात के बाद वह बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी महिला को भी जेल भेज दिया है। बेटे को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी।

आठवीं कक्षा की छात्रा कांट क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह स्कूल जाने के लिए चार नवंबर को रोज की तरह वैन में बैठी थी। वैन चालक शिवांशु छात्रा को बहाने से घर ले गया। उसकी मां वहां मौजूद थी। वह जबरन उसको कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान वह चीखी चिल्लाई, लेकिन महिला ने बेटे का ही साथ दिया।
 

छात्रा ने बताई सच्चाई

मां नीता की चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ घिनौना काम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नीता को ददरौल गांव के पास पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान से महिला की वारदात में संलिप्तता दिखाई देती है, इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है।

ये है पूरा मामला
कांट क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा अपने साथियों के साथ रोज की तरह स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि टीचर ने फोन कर जानकारी दी कि वह स्कूल नहीं आई है। उसका कारण क्या है। हम घबरा गए। हमने बताया कि वैन से स्कूल गई थी।

हम सब तुरंत ही स्कूल पहुंचे। स्कूल की तरफ से वैन चालक को फोन कर आने को कहा गया। वह कुछ देर बाद बेटी के साथ वहां पहुंच गया। हम सब को स्कूल में देखकर वह रोने लगी। उससे पूछताछ की तो बताया कि शिवांशु बहाने से उसको घर ले गया था। मुझसे बोला कि एक सामान उठाना है, फिर स्कूल के लिए चलेंगे। उसके बाद कमरे में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहीं पर मौजूद थी।

  • admin

    Related Posts

    बीजेपी पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- जनता की समस्याओं से दूर हो गई सरकार

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए…

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा