जेएमएम, कांग्रेस और राजद- के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप, अब तो जेएमएम का मतलब ही हो गया है- जमकर मलाई मारो

गोड्डा
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद पर जोरदार जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद- तीनों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। अब तो जेएमएम का मतलब ही हो गया है- जमकर मलाई मारो।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास है कि वह जिस भी राज्य में दूसरे दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है, उस दल का वहां बंटाधार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकि जमकर भ्रष्टाचार कर सकें। प्रदेश की हालत ये है कि यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरू कर दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, इनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। भाजपा के तीन मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार बनाएं, जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाए। रक्षा मंत्री ने हेमंत ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा क‍ि चुनाव से पहले युवाओं को जो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जाएगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस है। आज ये बताने की जरूरत नहीं है कि भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर चुनाव के बाद ही यह साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

 

admin

Related Posts

SIR प्रक्रिया पूरी: मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 21 फरवरी को जारी होगी फाइनल सूची

भोपाल मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त 95 प्रतिशत दावे-आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। एक…

ट्रैफिक से राहत की तैयारी: नोएडा में मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि यह प्रोजेक्ट ज्यादा भीड़भाड़ वाले कॉरिडोर (ब्लू और मैजेंटा लाइन) के साथ सीधी कनेक्टिविटी भी देगा, यह नया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान