पीएम मोदी के विमान में आई खराबी, तकनीकी खराबी ठीक होने तक विमान को अब एयरपोर्ट पर ही रुकना होगा

देवघर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में शुक्रवार को झारखंड के देवघर में तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी ठीक होने तक विमान को अब एयरपोर्ट पर ही रुकना होगा। दिल्ली से दूसरा विमान देवघर भेजा जा रहा है, जिससे पीएम के राजधानी लौटने में देरी हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव का दौरा किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु गांव का दौरा करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री है।

प्रधानमंत्री ने एक टवीट में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के गांव उलिहातू में उन्हें शीश झुकाकर नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां आकर अनुभव हुआ कि इस पवित्र भूमि में कितनी ऊर्जा-शक्ति भरी है। इस मिट्टी का कण-कण देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रेरित कर रहा है। उलिहातू का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्थानीय लोगों ने ढोल और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थान की मिट्टी को पवित्र बताते हुए उससे तिलक भी लगाया।

प्रधानमंत्री ने आदिवासी प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 20 नवंबर को दूसरे दौर के मतदान से पहले शुक्रवार को झारखंड में दो रैलियों को संबोधित किया। अपनी रैलियों में पीएम मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के लोगों को कमजोर करने के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

उधर, देवघर से 80 किलोमीटर दूर झारखंड के गोड्डा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर एटीसी से मंजूरी के इंतजार में 45 मिनट तक खड़ा रहा। कांग्रेस ने दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता के कार्यक्रम को बाधित करने के लिए जानबूझकर देरी की गई थी। कांग्रेस ने देवघर के पास पीएम की रैली की ओर इशारा करते हुए सुझाव दिया था कि उनके कार्यक्रम को गांधी के कार्यक्रमों पर प्राथमिकता दी जा रही है। राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को 45 मिनट बाद उड़ान भरने की इजाजत दी गई।

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह