रणजी ट्रॉफी में एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाले अंशुल महज तीसरे गेंदबाज हैं, अनिल कुंबले की बराबरी

नई दिल्ली
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में केरल और हरियाणा के बीच मैच रोहतक में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कमाल कर डाला। केरल की पहली पारी के 10 के 10 विकेट अंशुल कंबोज के नाम हुए, रणजी ट्रॉफी में एक ही पारी में 10 विकेट लेने वाले अंशुल महज तीसरे गेंदबाज हैं, वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अगर इस कारनामा की बात करें तो उनसे पहले तीन ही ऐसे गेंदबाज हैं, जो ऐसा कर चुके हैं, जिसमें से एक नाम अनिल कुंबले का भी है। अनिल कुंबले ने 1998-99 पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान (अब अरुण जेटली स्टेडियम) पर यह कमाल किया था। अंशुल कंबोज से पहले रणजी ट्रॉफी में ऐसा करने वाले दो गेंदबाज सुभाष गुप्ते और देवाशीष मोहंती हैं। गुप्ते ने 1954-55 में ऐसा किया था, वहीं देवाशीष मोहंती ने 2000-01 में यह कारनामा कर दिखाया था।

हरियाणा का यह तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के समय चर्चा में आया था। 2024 में अंशुल मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे और उन्हें तीन मैच खेलने का मौका भी मिला था। इस दौरान कंबोज ने तीन मैचों में दो विकेट चटकाए। उन्होंने मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर का विकेट चटकाया था। बाबा अपराजिता, जलज सक्सेना, सचिन बेबी जैसे बैटर्स केरल टीम में हैं। कंबोज ने इनफॉर्म बैटर बाबा अपराजिता को तो खाता भी नहीं खोलने दिया।

केरल की ओर से तीन बैटर्स ने पचासा ठोका। रोहन कुन्नूमल, अक्षय चंद्रन, सचिन बेबी और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पचासा ठोके। कंबोज ने 30.1 ओवर में महज 49 रन देकर 10 विकेट चटकाए। कंबोज बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और बैटिंग में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर लेते हैं। 23 साल के इस युवा तेज गेंदबाज ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से कुछ दिन पहले ऐसा प्रदर्शन कर कई फ्रेंचाइजी टीमों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया होगा।

  • admin

    Related Posts

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    रोहतक  मां बनने के बाद वापसी की राह पर चल रहीं भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में दिल्ली हाई कोर्ट खुलकर सामने आ गया. कोर्ट ने भारतीय कुश्ती…

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    इस्तांबुल  एस्टन विला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को फ्रीबर्ग को 3-0 से हराकर यूरोपा लीग खिताब जीत लिया। इस खिताब के साथ विला ने 30 साल से चले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा