पहली बार 22 एकड़ में विकसित 12 अवैध निर्माण जमींदोज, दिल्ली-NCR में बुलडोजर एक्शन जारी

सोहना (गुरुग्राम)
नई सरकार का असर दिखने लगा है। महीनों की चुप्पी के बाद परिषद एक्शन में दिखा है। पहली बार 22 एकड़ में विकसित 12 अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए गए। अरावली पहाड़ी में रायसीना से लगती पहाड़ी में अवैध निर्माण को परिषद के पीले पंजे ने जमींदोज कर दिया। तीन घंटे की चली इस तोड़फोड़ कार्यवाही में लगभग 12 अवैध निर्माण की चारदीवारी, पक्के मकान और स्विमिंग पूल को तोड़ गया।

सर्वे में करीब 40 अवैध निर्माण को किया गया चिन्हित
परिषद के अधिकारियों की टीम ने सर्वे करके करीब 40 अवैध निर्माण को चिन्हित किया था। इनको नोटिस जारी किए गए थे। अवैध निर्माण करने वालों ने परिषद के भेजे गए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। नगरपरिषद के अधिकारियों के साथ भोंडसी थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर संतकुमार के नेतृत्व में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ राजपाल खटाना के नेतृत्व में पहाड़ी में बने अवैध निर्माण आर-वन के फार्म हाउस नंबर सात से तोड़फोड़ कार्यवाही आरंभ की गई थी।

फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल और एक पक्का मकान को तोड़ा
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अजय पंगाल, कनिष्ठ अभियंता दिगंबर सिंह, पटवारी सुभाष खतना समेत परिषद के स्टाफ उपस्थित रहे। बता दें कि करीब 22 एकड़ में बने 12 फार्म हाउसों की आठ से नौ फीट ऊंची चार दीवार, फार्म हाउस में बने स्विमिंग पूल और एक पक्का मकान तोड़ा गया। अरावली पहाड़ी में अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरती जाएगी। अवैध निर्माण नहीं होने दिए जाएंगे। किसी ने अगर कार्रवाई का विरोध किया तो उनके विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकता दर्ज होगी। अन्य अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे।

अजय पंगाल, कार्यकारी अभियंता, नगरपरिषद सोहना
सोहना से सटी अरावली पहाड़ी में अवैध निर्माण को लेकर कई बार तोड़फोड़ कार्रवाई की गई ।अरावली पहाड़ी में सर्वे करने पर लगभग 40 अवैध फार्म हाउसों को नोटिस भेजे गए थे। जिन लोगों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।- राजपाल खटाना, एसडीओ, नगरपरिषद सोहना

फरीदाबाद में भी चला बुलडोजर
वहीं इससे पहले फरीदाबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण और कब्जे किए गए थे। कई जगह अवैध निर्माण जारी है। अवैध निर्माण के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अभियान शुरू किया हुआ है। एचएसवीपी ने अभियान के तहत मंगलवार को सेक्टर-48 की ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से बनी दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया। ऐसे ही एसजीएम के सामने सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अवैध निर्माण ढहाए गए।

admin

Related Posts

अब नहीं लगेगी लंबी लाइन: चिड़ियाघर में शुरू होगी कियोस्क टिकटिंग सुविधा

नई दिल्ली चिड़ियाघर घूमने परिवार या दोस्तों के साथ पहुंचने वाले विजिटर्स के लिए अब टिकट खरीदना आसान होने जा रहा है। अगर किसी ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक…

राशन कार्ड नियमों में बदलाव, पात्रता बढ़ी; 7.72 लाख अपात्र नाम सूची से हटाए गए

 नई दिल्ली  दिल्ली में अब राशन कार्ड के लिए आय की सीमा सरकार ने बढ़ा दी है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up