आईटीआई से आईआईटी की उड़ान : हुनर और दृढ़ संकल्प से रचा नया कीर्तिमान

भोपाल

शासकीय आईटीआई मण्डलेश्वर, खरगौन के कोपा ट्रेड के छात्र अल्ताफ खान का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मुंबई के आईडीसी स्कूल ऑफ डिजाइन के ‘आईडीसी हैस्मेड मैनपॉवर प्रोजेक्ट’ में प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। आईटीआई से पास-आउट अल्ताफ खान ने अपने कुशल प्रशिक्षकों के अध्यापन और खुद की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया। अल्ताफ का आईआईटी मुंबई के प्रोजेक्ट के लिये चयन इस बात को प्रमाणित करता है कि आईटीआई जैसी संस्थाओं में प्राप्त प्रशिक्षण न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि युवाओं को ऐसे मुकाम पर पहुँचने की प्रेरणा भी देता है, जहाँ वे अपने सपनों को साकार कर सकें। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम करते हुए, छात्र को तकनीकी विशेषज्ञता और वास्तविक अनुभव का एक अमूल्य अवसर मिलेगा जो भविष्य के लिए उसकी नींव को और भी मजबूत करेगा। यह नियुक्ति न केवल छात्र के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि यह प्रदेश के उन तमाम युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी जो अपने कौशल के दम पर भविष्य संवारने के इच्छुक हैं।

तकनीकी कौशल एवं रोजगार राज्यमंत्री टेटवाल ने अल्ताफ को दी बधाई

तकनीकी कौशल और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने छात्र अल्ताफ खान को इस उपलब्धि के लिये बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। मंत्री टेटवाल ने कहा कि उनकी यह नियुक्ति दर्शाती है कि अगर व्यक्ति के पास प्रतिभा और दृढ़ संकल्प है, तो उसे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। शासकीय आईटीआई के छात्र का मुम्बई आईआईटी के प्रोजेक्ट के लिये चयनित होना आईटीआई के अन्य सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणादायी है और उन्हें अपने कौशल के बल पर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देगा। छात्र की प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती वर्षा तिवारी और संस्था के प्राचार्य इमरान अली सैयद ने भी बधाई दी है।

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की दो ताप विद्युत यूनिट ने शुक्रवार को बिना रूके लगातार विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड बनाया। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (ATPS)की 210…

खुद को IAS बताकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

भोपाल मंत्रालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति स्वयं को 2019 बैच का अधिकारी बताकर पहुंच गया। योगेंद्र सिंह चौहान नाम का यह व्यक्ति मूल रूप से इंदौर का रहने वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा