भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है, जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी तेज़ी से होता है: अखिलेश यादव

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के ‘पीसीएस प्री' और ‘आरओ एआरओ' की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। आज सुबह प्रतियोगी छात्रों के साथ हुई बर्बरता को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ''एक दिव्यांग छात्रा की बैसाखी तक पुलिस उठा ले गई। सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक़ नहीं है।''    

'दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''इलाहाबाद में एक आंदोलनकारी दिव्यांग छात्रा की बैसाखी पुलिस ले गयी है… ये ख़बर बताती है कि भाजपाई और उनकी सरकार कितनी निर्दयी और संवेदनहीन है। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है। भाजपा घमंड के हिमालय पर चढ़ी हुई है। जो जितनी ऊंचाई पर होता है, उसका पतन भी उतना ही नीचे और तेज़ी से होता है। दिव्यांग कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

'भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी…'
एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, ''भाजपा अगर केवल चुनाव का गणित समझती है तो सुन ले कि PCS/RO/ARO/LOWER SUBORDINATE जैसी अन्य प्रतियोगी छात्रों और उनके परिवार के लोगों को मिला लिया जाए तो ये संख्या लगभग 1 करोड़ होती है। अगर इस ‘महा-संख्या’ को लगभग 400 विधानसभा सीटों से भाग दें तो भाजपा के लगभग 25000 वोट हर विधानसभा सीट पर कम होंगे मतलब भाजपा दहाई के अंक में सिमट जाएगी।''

'भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होनेवाली है'
इससे आगे अखिलेश यादव ने कहा, ''उम्मीद है, इस गणित को ही समझ कर आज ही भाजपा की हृदयहीन सरकार अत्याचार बंद करेगी और आंदोलनकारी युवाओं की लोकतांत्रिक जायज मांग को पूरा करेगी। भाजपा की एक आदत पड़ गयी है, जनाक्रोश से डरकर आखिरकार बात तो वो मानने पर मजबूर होती है, लेकिन तभी जब उसके सारे हिंसक तरीके नाकाम हो जाते हैं और जब उसकी नौकरी विरोधी नकारात्मक राजनीति पूरी तरह फेल हो जाती है। भाजपा हमेशा के लिए ख़त्म होने वाली है। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!''

admin

Related Posts

एआई मिशन और डेटा सेंटर क्लस्टर से डिजिटल गवर्नेंस को नई मजबूती

बजट 2026-27 की घोषणाओं से प्रदेश बनेगा टेक्नोलॉजी पावरहाउस लखनऊ  विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग लगाने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इस क्षेत्र को…

डॉ. फ्रॉले ने योगी सरकार द्वारा अयोध्या का कायाकल्प किए जाने की सराहना की

योग, आयुर्वेद और सनातन संस्कृति पर चर्चा, बोले- नाथ परंपरा से प्रशस्त हो रही वैश्विक कल्याण की नई राह लखनऊ,  अमेरिका के प्रख्यात वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने राजधानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया की गिरती फॉर्म से ओमान उत्साहित, जतिंदर सिंह बोले—जीत का सुनहरा अवसर

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की गिरती फॉर्म से ओमान उत्साहित, जतिंदर सिंह बोले—जीत का सुनहरा अवसर

टी20 वर्ल्ड कप झटका: राशिद खान बोले- बड़ी टीमों से मुकाबले के ज्यादा अवसर दे ICC

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप झटका: राशिद खान बोले- बड़ी टीमों से मुकाबले के ज्यादा अवसर दे ICC

बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान