गोवा की ओर से कश्यप बाकले और स्नेहल कौथांकर दोनों ने ट्रिपल सेंचुरी ठोकी और इन दोनों के बीच 606 रनों की अटूट साझेदारी

नई दिल्ली
श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने का 18 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त होते-होते बच गया। रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश और गोवा के बीच खेले जा रहे मैच में दो बड़े रिकॉर्ड बने हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में महज यह दूसरा मौका है, जब एक ही पारी में दो बैटर्स ने ट्रिपल सेंचुरी ठोकी हों। इसके अलावा रणजी क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी इस मैच में देखने को मिली। गोवा की ओर से कश्यप बाकले और स्नेहल कौथांकर दोनों ने ट्रिपल सेंचुरी ठोकी और इन दोनों के बीच 606 रनों की अटूट साझेदारी देखने को मिली। गोवा ने अपनी पारी दो विकेट पर 727 रनों पर घोषित कर दी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। इन दोनों ने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में 624 रनों की साझेदारी निभाई थी।

अगर गोवा की पारी ना घोषित हुई होती, तो संगकारा और जयवर्धने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी आज ध्वस्त हो जाता। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में महज 84 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर ने 9 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। गोवा ने पहला विकेट 12 रनों पर जबकि दूसरा विकेट 121 रनों पर गंवाया था, लेकिन इसके बाद स्नेहल और कश्यप ने टीम को और कोई झटका लगने ही नहीं दिया।

कश्यप ने 269 गेंदों पर 39 चौके और दो छक्कों की मदद से 300 रनों की नॉटआउट पारी खेली, जबकि स्नेहल ने 215 गेंदों पर 45 चौके और चार छक्कों की मदद से नॉटआउट 314 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश और गोवा के बीच लग रहा है यह मैच आज ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश ने इसके बाद दूसरी पारी में 34 रनों तक ही अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ही पारी में दो ट्रिपल सेंचुरी का कारनामा इससे पहले 1989 में हुआ था। तब गोवा के खिलाफ तमिलनाडु के डब्ल्यूवी रमन और कृपाल सिंह ने एक ही पारी में ट्रिपल सेंचुरी ठोकी थी।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव