भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली

नई दिल्ली
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच सेंचुरियन में 13 नवंबर को खेला गया, जहां भारत ने रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से जीत दर्ज की।भारत ने इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की है। टी20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने साउथ अफ्रीका को 17-17 बार हराया है। ऑस्ट्रेलिया ने जहां 25 मैचों में साउथ अफ्रीका को हराया है, वहीं भारत ने 30 मैचों में साउथ अफ्रीका को 17 बार हराया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है।

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 26 मैचों में 14 बार हराया है, वहीं इंग्लैंड ने 26 मैचों में साउथ अफ्रीका को 12 बार हराया है। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने साउथ अफ्रीका को 22 मैचों में 12 बार हराया है। श्रीलंका ने 18 मैचों में पांच बार, न्यूजीलैंड ने 15 मैचों में 1 बार साउथ अफ्रीका को हराया है। मैच की बात करें तो सेंचुरियन में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 56 गेंदों पर 107 रन ठोके और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों पर 50 रन जड़े।

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना पाई और भारत ने मैच 11 रनों से अपने नाम कर लिया। मार्को यैनसन ने 17 गेंदों पर 54 रन ठोके और एक समय ऐसा लगा था कि वह मैच भारत के कब्जे से निकाल लेंगे। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 54 रन देकर दो विकेट निकाले। चार मैचों की सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता, जबकि दूसरा मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज में वापसी की थी। भारत ने तीसरा मैच जीतकर चार मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव