पुलिस ने बिना दस्तावेज के परिवहन कर रहे ट्रक से 3600 लीटर शराब की जब्त, आरोपी चालक हिरासत में

छतरपुर

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आज थाना कोतवाली पुलिस को फोरलेन ओवर ब्रिज के पास महोबा रोड में शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। महोबा रोड फोरलेन ओवर ब्रिज के पास एक टाटा 407 ट्रक मिला, रोक कर चेक किया गया। तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी, वैध दस्तावेज चालक से मांगे गए, नहीं मिले। सनी कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की कुल 400 पेटी करीब 3600 लीटर शराब, कीमत करीब 27 लाख मिली।

उक्त अवैध शराब, परिवहन में प्रयुक्त टाटा 407 ट्रक कुल कीमत करीब 37 लाख रुपए जप्त किए गए। मौके से हिरासत में लिए गए आरोपी चालक  सरताज खान पिता मुन्ना खान निवासी जतारा जिला टीकमगढ़ के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। आरोपी चालक से पूछताछ पर अवैध शराब के उक्त प्रकरण में जतारा पलेरा के ठेकेदार की संलिप्तता स्पष्ट हुई है, आरोपी ठेकेदार के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही भी की जा रही है। संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक जुगल किशोर, अरविंद कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक नरेश परिहार, कपिंद्र, रामचरण, अखंड प्रताप, नित्यप्रकाश, विकास खरे एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

admin

Related Posts

डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की आगवानी, भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

जबलपुर  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज शाम डुमना एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शाम करीब 7.10 बजे अनूपपुर जिले के बिजुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा ट्रांजिट विजिट…

प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित

नरसिंहपुर 13 मई 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिये माताओं और बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर