धान के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 364 क्विंटल धान और मक्का जब्त

कोंडागांव.

कोंडागांव जिले में धान तिहार से पहले अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। इस दौरान जिले में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें 24 घंटे जांच कर रही हैं।

इसके अलावा, पांच उड़नदस्ता टीमें भी निगरानी में जुटी हुई हैं, ताकि छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर नजर रखी जा सके। हाल ही में कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव के अंतर्गत अवैध रूप से धान क्रय-विक्रय करने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान और 50 बोरा मक्का, केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धान, ग्राम बरकई निवासी बलराम पाण्डे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का तथा ग्राम बिवला निवासी श्री सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जब्त की है। इसके अलावा, ग्राम गम्हरी में डागेश कुमार पांडेय द्वारा 29 क्विंटल धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर पर अवैध रूप से भंडारित किया जा रहा था। इसे पिकअप वाहन के साथ जप्त किया गया। माकड़ी थाना क्षेत्र में वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को 202 क्विंटल धान के 450 बोरों के साथ बिना दस्तावेजों के पकड़ा गया, जिसे थाने में सुपुर्द किया गया है।

admin

Related Posts

कमीशनिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर सेवा प्रभावित

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा-गेवरारोड सेक्शन के मध्य स्थित मड़वारानी स्टेशन में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत अतिरिक्त लूप लाइन की कमीशनिंग हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन…

बस्तर में जुटे राज्यों के दिग्गज नेता, CM साय ने योगी आदित्यनाथ का किया अभिनंदन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?