सीमा पर बनी हुई सुरक्षा चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्रालय निगरानी हेलिकॉप्टर की खरीदी करेगा

नई दिल्ली
देश की उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर बनी हुई सुरक्षा चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना के लिए निगरानी हेलिकॉप्टर और सभी परिस्थितियों में कारगार वाहन (एटीवी) की खरीद की जाएगी। इस बाबत सूचना के लिए अनुरोध (आरएफआई) जारी किया गया है। जिसके मुताबिक उक्त रक्षा सामग्री की खरीद मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रमों के जरिए की जाएगी। साथ ही इसमें वर्ष 2020 में बनाई गई रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीएपी) के दूसरे अध्याय की श्रेणियों की भी अहम भूमिका होगी। आरएफआई निकालने के पीछे उत्पाद सेवा से जुड़ी गुणवत्ता जरूरतों को अंतिम रूप देना है।
 जिसके जरिए खरीद की श्रेणी और चिन्हित भारतीय खरीदार के बारे में अंतिम निर्णय किया जाएगा। जो कि समझौते के दो वर्ष के अंदर इन सैन्य उत्पादों को अन्य जरूरी चीजों के साथ बल को सौंप देंगे। आरएफआई में इस निगरानी हेलिकॉप्टर के प्रयोग से जुड़े हुए भौगोलिक माहौल का भी जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि इसे देश की पश्चिमी सीमा पर मैदान और मरुस्थली इलाके में प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा करीब 4 हजार 500 मीटर के पहाड़ी क्षेत्र में भी यह कारगर साबित होगा। वहीं, एटीवी सेना के पैदल दस्ते को जरूरत पड़ने पर सीमा पार रणनीतिक गतिविधियों में बेहद सहायक सिद्ध होगा।
इसकी मदद से सैन्य अभियानों के दौरान निगरानी, हथियारों की तैनाती के लिए मोबाइल प्लेटफार्म और लॉजिस्टिक पुन:सप्लाई में मदद मिलेगी। इसके अलावा सेना को आकाशतीर परियोजना के जरिए 107 नियंत्रण, रिपोर्टिंग सिस्टम की आपूर्ति की गई है। जबकि बाकी 105 को मार्च 2025 तक सौंपा जाएगा। इसके बाद 2027 के मध्य तक सभी सिस्टम सेना के युद्धक बेड़े में शामिल हो जाएंगे।

 

admin

Related Posts

पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर भारत सख्त, लेफ्टिनेंट जनरल ने दी चेतावनी

नई दिल्ली वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने गुरुवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब पाकिस्तान के न्यूक्लियर झांसे से नहीं…

बांग्लादेश सियासत गरम: यूनुस मुद्दे पर जमात ने राष्ट्रपति को घेरा

ढाका बांग्लादेश में तारिक रहमान के सत्ता में आने के बाद यूनुस प्रशासन पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। यूनुस सरकार के मंत्रियों की संपत्ति, स्वयं यूनुस की संपत्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 0 views
प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल