नवाज शरीफ ने भारत से आग्रह किया है कि वह अपनी क्रिकेट टीम पाकिस्तान भेजें

इस्लामाबाद
 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत से रिश्ते सुधारने की अपील की है। नवाज शरीफ ने भारत से आग्रह किया है कि वह अपनी क्रिकेट टीम पाकिस्तान भेजें। एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में  कहा गया कि शरीफ ने कहा कि अगर तनाव जारी रहता है तो इस तरह की पहल द्विपक्षी संबंधों को बेहतर बनाने में मदद दे सकती है। नवाज शरीफ लंदन में बोल रहे थे। उनके साथ उनकी बेटी और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी थीं।

दरअसल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। भारत ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को पाकिस्तान न भेजने का फैसला लिया है। नवाज शरीफ ने भारत के इसी फैसले जिक्र करते हुए कहा कि भारत को मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर रिश्ते तनावपूर्ण हैं तो उन्हें सुधारने की जरूरत है। लोग भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में खेलते हुए देखना चाहते हैं।'

अमेरिका से संबंधों पर दिया जोर

नवाज शरीफ ने आगे अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने पर भी जोर दिया। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों को अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध होने चाहिए। अतीत में हमारे संबंध मजबूत थे, लेकिन इसमें और सुधार की जरूरत है।'

बम धमाके ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में न जाने का फैसला किया है। पिछले सप्ताह एक बम धमाके ने पाकिस्तान के सुरक्षा की पोल खोल दी और भारतीय क्रिकेट टीम के फैसले को सही साबित कर दिया। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक रेलवे स्टेशन पर शनिवार को धमाका हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। इन धमाकों में सैनिक और रेलवे कर्मी भी मारे गए। पाकिस्तानी रेलवे ने एक बयान जारी कर सुरक्षा कारणों से चार दिनों के लिए रेल सेवा स्थगित कर दी है।

admin

Related Posts

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रुणाल पांड्या का कहना है कि टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है। खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के…

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर