अमित शाह ने कहा- इंदिरा भी स्वर्ग से लौट आएं तो नहीं ला पाएंगी आर्टिकल 370, औरंगजेब फैन क्लब बना MVA

मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए होम मिनिस्टर अमित शाह ने महाविकास अघाड़ी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी गठबंधन ‘औरंगजेब फैन क्लब’ में तब्दील होता जा रहा है, भाजपा का महायुति गठबंधन शिवाजी महाराज और सावरकर के आदर्शों पर चल रहा है। यही नहीं इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 बहाली की मांग को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, 'इंदिरा गांधी भी स्वर्ग से लौट आएं, तब भी कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल नहीं किया जाएगा।'

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि आपकी चौथी पीढ़ी आ जाए, तब भी मुसलमानों के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैंने पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया है और विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को सफलता मिलेगी। महाराष्ट्र की ‘लाडली बहनें’ भाजपा के साथ हैं। होम मिनिस्टर ने कहा कि महायुति की सरकार बनेगी और विधानसभा में उसे अब तक की सर्वाधिक सीटें मिलेंगी। अमित शाह ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे गृह मंत्री रहते समय श्रीनगर स्थित लाल चौक जाने में डरते थे; उन्हें अब अपने नाती-पोतों के साथ वहां जाना चाहिए, वे सुरक्षित रहेंगे।

अमित शाह ने कहा, 'सोनिया-मनमोहन की सरकार के 10 साल के दौरान पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे और यहां बम विस्फोट करते थे। इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। होम मिनिस्टर बोले कि राहुल गांधी को यह याद रखना चाहिए कि अगर उनकी ‘चौथी पीढ़ी’ भी आ जाए तो वह भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण काटकर मुसलमानों को नहीं दे सकतीं। कुछ दिन पहले उमेला समूह के लोग महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से मिले और कहा कि मुसलमानों को आरक्षण देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘अगर मुसलमानों को आरक्षण देना है तो एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण काट कर देना पड़ेगा। अरे राहुल बाबा (राहुल गांधी), आप तो क्या आपकी चार पीढ़ियां भी एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को नहीं दे सकतीं।’ शाह ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को कभी बहाल नहीं किया जाएगा, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने कहा, ‘अगर इंदिरा गांधी स्वर्ग से वापस आ भी जाती हैं तो भी अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा।’

admin

Related Posts

देशभर में E20 एथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल उपलब्ध, सरकार ने 1 अप्रैल से बिक्री की मंजूरी दी

 नई दिल्ली केंद्र सरकार ने पेट्रोल को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका सीधा असर आम लोगों और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर पड़ेगा. केंद्र सरकार ने तेल बेचने वाली कंपनियों…

इज़राइल में Future Tech पर PM मोदी की नजर, जानें AI और हेल्थ सेक्टर में भारत में होने वाले बदलाव

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इजराइल के दौरे पर हैं. यरुशलम में उन्होंने एक टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का दौरा किया. इस प्रदर्शनी में इजराइल की कई स्टार्टअप और टेक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 3 views
Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल