शिवपुरी में रात के अंधेरे में फौजी संग हैवानियत, गुटखा खरीदते वक्त हुई बहस… दो युवकों ने घसीटकर चप्पल से पीटा

शिवपुरी
 जिले के अमोला थानांतर्गत ग्राम सिरसौद में एक युवक को तीन लोगों द्वारा जूतों से मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से मारपीट की जा रही है वह आईटीबीपी का जवान है और वर्तमान में असम में पदस्थ है।
दिवाली की छुट्टी पर आया था गांव

बताया जाता है कि फौजी दीपावली पर छुट्टियों के दौरान अपने गांव आया था। इसी दौरान उसकी निर्मम मारपीट की गई। वीडियो 3 नवंबर का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सरेराह चप्पलों से मारपीट कर दी

छुट्टी लेकर गांव आए एक फौजी की दो युवकों ने सरेराह चप्पलों से मारपीट कर दी। फौजी को घसीटकर रोड पर ले आए। घटना सिरसौद कस्बे की 3 नवंबर की है। यह वीडियो अब सामने आया है। वायरल वीडियो के मामले में अमोला थाना पुलिस का कहना है कि फौजी द्वारा किसी तरह का केस दर्ज नहीं कराया गया। फौजी असम गुवाहटी में पदस्थ है। छुट्टी लेकर गांव आया था। 3 नवंबर को करैरा से गांव लौट रहा था। सिरसौद बस स्टैंड पर रुककर दुकान से गुटखा पाउच लेने लगा। इसी दौरान दुकान पर खड़े दो युवकों से विवाद हो गया। दोनों युवकों ने चप्पलों से फौजी की मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस बोली-शिकायत नहीं आई

मारपीट के दौरान दोनों युवक फौजी को घसीटकर सड़क पर ले आए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। लेकिन अब यह वीडियो एकाएक सामने आया है। अमोला थाना प्रभारी राजकुमार चाहर का कहना है घटना के बाद फौजी थाने आया था, वह शराब बहुत अधिक मात्रा में पीये थे। उनका कहना था कि वह गुवाहटी में पदस्थ है। उसने यह भी कहा कि मैं कोई कार्रवाई नही चाहता हूं। यदि शिकायत आती है तो हम केस दर्ज कर लेंगे।

admin

Related Posts

ममता की छांव और उम्मीद की नई किरण : अनामिका जैन के सेवा संकल्प की अनकही दास्तान

भोपाल समाज में अक्सर जिन्हें हम 'विक्षिप्त' कहकर अनदेखा कर देते हैं, उनके पीछे छिपी पीड़ा और खोई हुई पहचान को वापस लौटाने का बीड़ा मंदसौर की एक बेटी ने…

शिक्षकों से हरित भविष्य की उम्मीद: प्रकृति संरक्षण हेतु विशेष प्रशिक्षण आयोजित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में प्रकृति संरक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने