तीन युवतियों सहित चार गिरफ्तार, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में रेलवे स्टेशन के पास होटल में वेश्यावृत्ति

चित्तौड़गढ़.

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले एक होटल में वेश्यावृत्ति का गोरख धंधा चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में जाप्ते ने होटल पर छापा मारा। पहले बोगस ग्राहक बना कर भेजा गया। पुलिस की टीम ने होटल से तीन युवतियों सहित कुल चार जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी होटल मालिक बताया गया है, जो कि काउंटर पर भी मौजूद था। मामले में अनुसंधान अधिकारी चित्तौड़गढ़ डिप्टी आरोपितों से पूछताछ में जुटे हैं।

चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले एक होटल पर वेश्यावृत्ति की करवाई जा रही है। होटल मालिक बाहर से युवतियों को बुलवा कर वेश्यावृति करवा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम रेलवे कॉलोनी आदर्श नगर पहुंची। डिप्टी मय जाप्ते के होटल से पहले ही रुक गए। यहां श्रीराम किराना के ऊपर होटल दूसरे तल पर वेश्यावृत्ति की जा रही थी। मौके पर एक बोगस ग्राहक बना कर भेजा गया। यहां वेश्यावृत्ति चलने की पुष्टि होने के बाद तथा बोगस ग्राहक का इशारा पाने के बाद डिप्टी चित्तौड़गढ़ ने जाप्ते के साथ होटल को घेर लिया। होटल पर छापा मार कर कमरों की तलाशी ली। यहां काउंटर पर रामावतार मीणा भी मिला। यहां कमरों की तलाशी में पुलिस ने तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रामावतार मीणा को भी गिरफ्तार किया है, जो की होटल मालिक बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपितों को कोतवाली थाने लेकर आई है, जिनसे पूछताछ जारी है। कोतवाली थाने पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान चित्तौड़गढ़ पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार चौधरी की ओर से किया जा रहा है।

admin

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ

जयपुर राजस्थान सरकार ने बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों और ग्रामदानी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के…

राजस्थान का बजट 2026-27: युवाओं के लिए लोन, सौर ऊर्जा विकास और जल सुविधा योजनाओं पर जोर

जयपुर  राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के 2026-27 के बजट में गांव और शहर की आबादी को नल का पानी देने के लिए 6,800 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती