17 साल के आयुष को मेगा नीलामी में खरीद सकती है सीएसके

मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल की नीलामी में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स सीएसके की टीम मुंबई के 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि इसी कारण आयुष को चयन ट्रायल के लिए बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आयुष से प्रभावित हैं। रणजी ट्रॉफी का पांचवां दौर 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है,ऐसे में सीएसके के पास ट्रायल के लिए आठ दिन का समय है। आयुष से सीएकके का प्रबंधन भी प्रभावित है। म्हात्रे को रणजी ट्रॉफी 2024 सीजन के पांचवें दौर के अंत के बाद और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत से पहले सीएसके ने ट्रॉयल के लिए बुलाया है। दोनों के बीच छह दिन का अंतर है। इससे सीएसके को 24 और 25 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी से पहले आंकलन का पर्याप्त समय मिल जाएगा।
आयुष ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप खेल में मुंबई के लिए अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था। पृथ्वी शॉ के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए इस युवा ने दो पारियों में क्रमशः 19 और 14 रन बनाए। मुंबई के लिए अब तक के आंकड़े उसके अच्छे हैं। उसने पांच मैचों में 35.66 की औसत से 321 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनने 176 रन महाराष्ट्र के खिलाफ बनाये थे। एक रिपोर्ट के अनुसार सीएसके के प्रबंध निदेशक और सीईओ काशी विश्वनाथन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) से अनुरोध किया था कि वे आयुषको उनके नवलूर मैदान में ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दें। सीएसके 55 करोड़ रुपए की राशि के साथ मेगा नीलामी में उतरेगा।

  • admin

    Related Posts

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम…

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    मियामी सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात