सिरपुर तालाब के किनारे पर अवैध 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े

इंदौर

इंदौर में अवैध काॅलोनाइजर तालाब और ग्रीन बेल्ट की जमीन भी नहीं छोड़ रहे है। नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को सिरपुर तालाब के केचमेंट एरिया में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में जाकर अवैध निर्माण तोड़े। अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे। तालाब के किनारे पर 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े गए, जबकि दो परिवारों को दो दिन की मोहलत दी गई है।

 नगर निगम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर इंदौर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चला रहा है। शुरुआत सिरपुर तालाब से की जा रही है,क्योकि इस तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिला हुआ है।

दस दिन पहले अफसरों ने सिरपुर तालाब की जमीन का सीमांकन किया था और तालाब की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को चिन्हित कर लिया था। रहवासियों की बैठक कर अफसरों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी थी,लेकिन ज्यादातर लोग नहीं माने।

बुधवार सुबह चार जेसीबी और एक पोकलेन के साथ रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और अवैध काॅलोनी में बन रहे मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे में 11 निर्माण तोड़े गए है। चार दिन पहले सिरपुर तालाब के धार रोड वाले हिस्से से बीस से ज्यादा अतिक्रमण नगर निगम ने हटाए थे।

आपको बता दे कि ठंड के दिनों में इस तालाब पर प्रवासी पक्षी आते है और तीन से चार माह तक यहां रुकते है, लेकिन आसपास अवैध बसाहट होने और तालाब का पानी दूषित होने के कारण पक्षियों की संख्या बीते तीन सालों में कम हो गई थी। तालाब के आसपास का प्राकृतिक वातावरण बना रहे, इसलिए लिए किनारों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    राजधानी में बेखौफ बदमाश: मिर्च पाउडर डालकर डॉक्टर को बनाया निशाना, लाखों का सोना लूटा

    भोपाल. राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। श्यामला हिल्स इलाके में मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में शुक्रवार सुबह…

    धार भोजशाला विवाद: हाईकोर्ट में आया बड़ा सबूत, हिंदुओं को 24 घंटे पूजा का अधिकार

    धार  भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी एक है। राजा भोज ने उज्जैन को अपनी राजधानी बनाया था। उन्होंने यहां कई निर्माण कराए, जिनमें महाकालेश्वर मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी