छोला मंदिर थाना इलाके में एक ढोंगी बाबा मंदिर से आभूषण चुराकर हुए फरार, नवजीवन कॉलोनी में स्थित मंदिर में हुई वारदात

भोपाल
पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में एक ढोंगी बाबा मंदिर से आभूषण चुराकर फरार हो गया। चोरी करते हुए उसका वीडिया मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की शिकायत के बाद छोला थाना पुलिस ने बाबा पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
छोला थाने में पदस्थ एएसआइ राजेंद्र यादव ने बताया कि इलाके की नवजीवन कॉलोनी में एक शिव मंदिर है। यहां एक नवंबर की रात को बाबा बालकदास रुका था। उसने मंदिर से पीतल का नाग और भगवानों की मूर्तियों पर चढ़े आभूषण चुरा लिए और वहां से भाग गया।
अगले दिन मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने आभूषण गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी में देखा, जहां बाबा मंदिर से आभूषण चोरी करते नजर आया। उन्होंने आसपास के इलाकों में पहले उसे तलाशा। जब वह नहीं मिला तो मंदिर ट्रस्ट के सूर्यप्रकाश दुबे ने रविवार को छोला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। सूर्यप्रकाश ने बताया कि बाबा बालकदास कई वर्षों से मंदिर में आता-जाता था और पूजा-पाठ करता था। इसी वजह से उसे रात में मंदिर में रुकने दिया था। वह इलाके में घूमकर लोगों से भिक्षा भी मांगता था।
एसपीए में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
उधर, भौंरी स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में रविवार रात एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुरक्षाकर्मी होस्टल के पास मृत अवस्था में मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान थे और नाक-कान से खून बह रहा था। कालेज प्रशासन और खजूरी सड़क पुलिस ने होस्टल से गिरकर मौत की आशंका जताई है।
एएसआई संजय मिश्र ने बताया 48 वर्ष धर्मेंद्र मेहरा सीहोर में थाना मंडी के पास परिवार के साथ रहता था। वह एसपीए में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। रविवार रात आठ बजे वह एसपीए में ड्यूटी के लिए पहुंचा था। उसके साथ सुनील नामक सुरक्षा गार्ड भी था। वह करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के लिए गया था। कुछ देर बाद वापस आया तो धर्मेंद्र बॉयज होस्टल के पास पड़ा हुआ था।

  • admin

    Related Posts

    ट्विशा मामले में जांच तेज, AIIMS में दूसरा पोस्टमार्टम; भदभदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल/नई दिल्ली. नोएडा की 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आज का दिन अहम है। भोपाल एम्स में पुलिस की भारी मुस्तैदी के…

    दंतेवाड़ा में लाखों की हेराफेरी का आरोप, रनिंग वाटर स्टैंड निर्माण पर उठे सवाल

    दंतेवाड़ा. बस्तर में एक बार फिर संसाधनों के दोहन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सरकार जहां नक्सल मुक्त बस्तर और औद्योगिक विकास की बात कर रही है, वहीं बस्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी