रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान कल

रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कल बुधवार को मतदान होगा। सुबह 7.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस की गश्त व निर्वाचन आयोग की पैनी नजर लगी हुई है। वहीं चुनाव लडने वाले राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारी पर पूरी ताकत झोंक दी है।

रायपुर दक्षिण के 2 लाख 71 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 253 मुख्य मतदान केन्द्र, और 13 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों की तुलना में ज्यादा है। यहां 1 लाख 37 हजार से अधिक महिला और 1 लाख 33 हजार पुरुष मतदाता हैं।
मतदान केन्द्रों में इस बार प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की गई है। मतदाताओं के लिए कुर्सियां और पानी आदि का इंतजाम किया गया है। सभी मतदान दल मंगलवार को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। मतदान केन्द्रों को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। चंूकि एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदान है,इसलिए नेताओं और कार्यकतार्ओं को हुजूम रहेगा कि कैसे अपने पक्ष में माहौल बनाये और मतदान करवायें। इसलिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के मूड में है प्रशासन और जरा भी चालाकी दिखाई तो सीधे हवालाता जाने पड़ सकते हैं।

कांग्रेस और भाजपा ने यहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए काफी कोशिश की है। इस सीट पर विधानसभा चुनाव में 56 फीसदी के आसपास मतदान हुआ था। इसके अलावा चुनाव आयोग ने भी मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। होटल और रेस्टॉरेंट में भी मतदान करने वालों के लिए विशेष रूप से छूट का ऐलान किया गया है। यह सुविधा अगले 6 दिन रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश को गर्व का पल: मुंगेली की होनहार सुप्रिया बनीं भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट

    बिलासपुर मुंगेली जिले के ग्राम टेढ़ाधौरा की रहने वाली सुप्रिया ठाकुर का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है. सुप्रिया का चयन SSC (W) Tech-66 Entry के…

    हाईकोर्ट ने रद्द की पति की चार साल की सजा, ‘पति-पत्नी का विवाद आत्महत्या का उकसावा नहीं’

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306 आईपीसी) के एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 4 साल की सजा को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views
    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर