राष्ट्रीय अध्यक्ष कालवी ने मांगे वोट, राजस्थान-दौसा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह को राजपूत करणी सेना का समर्थन

दौसा.

दौसा विधानसभा उपचुनाव में अब एक और नया ट्विस्ट आ गया है, जिसके चलते राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह दौसा के समर्थन में पहुंचे। जहां उन्होंने सामान्य सीट पर देवी सिंह दौसा को मतदान करने की अपील करते हुए समर्थन दिया है। बता दें कि दौसा विधानसभा उपचुनाव का रण पूरी तरह सज कर तैयार है। प्रचार-प्रसार का दौर बीते कल शाम पांच बजे खत्म हो गया। जहां भाजपा से जगमोहन मीणा तो कांग्रेस से दीनदयाल उर्फ डीसी बैरवा मैदान में हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार की बात करें तो विप्र गोयल और देवी सिंह दौसा यहां चार उम्मीदवार इन दोनों चर्चाओं में हैं। उसका बड़ा कारण यह है कि दौसा विधानसभा सामान्य सीट होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने एसटी के और एससी के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके चलते वैसे तो कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन दो निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सामान्य सीट पर उम्मीदवारी जताए हुए इस चुनावी समर में ताल ठोकर बैठे हैं। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी के समर्थन देने के बाद सामान्य सीट दौसा पर चुनाव लड़ रहे देवी सिंह दौसा का कहना है कि मैं सामान्य वर्ग की प्रतिष्ठा के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। क्योंकि सामान्य वर्ग की दौसा विधानसभा सीट होने के बावजूद भी भाजपा और कांग्रेस ने यहां सामान्य वर्ग की अनदेखी करते हुए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को टिकट नहीं देकर इस सामान्य सीट को दरकिनार किया है। अब देवी सिंह दौसा के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन देने वाले बयान के बाद निश्चित रूप से सियासी हल्के में हलचल मचना जरूर तय है। इससे पूर्व भी देवी सिंह दौसा को एक ब्राह्मण संगठन तथा हम सब भारतीय संगठन का समर्थन प्राप्त हो चुका है। अब आने वाले कल विधानसभा उपचुनाव होने हैं, इसके बाद मतदान का परिणाम आ पाएगा। उस दिन यह स्पष्ट होगा कि दौसा की जनता ने अपना जनसेवक किसे बनाया है और किसको दरकिनार किया है।

admin

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग का रास्ता साफ

जयपुर राजस्थान सरकार ने बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों और ग्रामदानी किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के…

राजस्थान का बजट 2026-27: युवाओं के लिए लोन, सौर ऊर्जा विकास और जल सुविधा योजनाओं पर जोर

जयपुर  राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य के 2026-27 के बजट में गांव और शहर की आबादी को नल का पानी देने के लिए 6,800 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में ‘स्लो फिफ्टी’ का रिकॉर्ड! नदीम ने रचा इतिहास, जानें किस नंबर पर हैं सूर्यकुमार

लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
लंकाई शेरों की दहाड़! ओमान को 105 रन से हराकर रचा T20 वर्ल्ड कप इतिहास

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर