मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान का सवैतनिक अवकाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में मतदान कल

रायपुर.

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। रायपुर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देशित करते हुए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को परिपत्र जारी किया है।

उन्होंने परिपत्र के माध्यम से रायपुर जिले के सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय/अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। मतदान के दिन मतदान करने के लिए सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मतदान तिथि 13 नवंबर को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। रायपुर शहर में अधिकांश कार्यालय रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन क्षेत्र के बाहर अन्य स्थानों पर स्थित हैं। जहां क्षेत्र के मतदाता भी कार्य करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस के दिन  रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। इसके लिए 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केन्द्रों में उप-निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

admin

Related Posts

महतारी वंदन योजना : बृजबाई कर रही है घर गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल रायपुर, राज्य सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत…

इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़े गए PM मोदी, CM साय ने दी शुभकामनाएं, बताया भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
एडिलेड में कैरी–ख्वाजा का जलवा, तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 0 views
छिंदवाड़ा का गर्व: IPL 2026 में मंगेश ने बनाया नाम, आरसीबी टीम से खेलेंगे

SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
SMAT खेलकर लौटे यशस्वी जायसवाल की तबीयत खराब, डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
IPL 2026 Auction Highlights: 10 टीमों के सबसे महंगे सौदे, किस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकॉर्ड? देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 1 views
लखनऊ में टीम इंडिया का रिलैक्स टाइम: मैच से पहले ‘धुरंधर’ फिल्म का मज़ा लिया

दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित

  • By admin
  • December 17, 2025
  • 2 views
दबाव में सूर्यकुमार यादव, भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत पर केंद्रित