बस लाकर पुलिस ने एक घंटे बाद नीचे उतारा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में मायके गई पत्नी तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा पति

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पत्नी मायके चली गई, तो दुखी पति फांसी लगाने के लिए रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डायल-112 की टीम ने नीचे उतारा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर गांव निवासी हरिशंकर सिदार (55) का करीब तीन दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया।

उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। जिसके गम में सुबह करीब 9 बजे हरिशंकर रस्सी लेकर फांसी लगाने के लिए बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे नीचे उतरने की बात कही, लेकिन वो सभी से गाली-गलौज करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर डायल-112 टीम से आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और वाहन चालक विशाल आवड़े गोपालपुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे।

सीढ़ी और बस लाकर नीचे उतारा गया
आरक्षक ने गांव से सीढ़ी मंगाया और विजयपुर चौक पर खड़ी बस लेकर गए। इसके बाद बस पर चढ़कर उसे नीचे उतारा गया। हरिशंकर के गाली-गलौज करने से ग्रामीण भी नाराज थे। पुलिस की टीम उसे थाने ले गई, जहां उसकी काउंसिलिंग कराई गई। फिर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

उसे पेड़ से नीचे उतारने में लगे एक घंटे
डायल-112 के आरक्षक शैलेंद्र पैकरा ने बताया कि, पेड़ पर चढ़ा हरिशंकर सभी को गाली दे रहा था। उसे काफी प्रयास के बाद करीब 1 घंटे में नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि, पारिवारिक विवाद का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन उसकी पत्नी अपने बच्ची के साथ मायके चली गई है।

admin

Related Posts

दवा कारोबारियों का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में कल नहीं खुलेंगी मेडिकल दुकानें

रायपुर. ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ ऑफलाइन दवा विक्रताओं ने हल्ला बोल दिया है. छत्तीसगढ़ सहित देशभर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा विक्रेताओं ने 20 मई को…

पोषण और देखभाल से बदली शान्वी की जिंदगी, अब है स्वस्थ और खुशहाल

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की सतत निगरानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिवार के सहयोग से बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम के ग्राम पीलूर की एक वर्षीय बालिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म