कंपनी ने मशहूर बार्बी डॉल के बॉक्स में पोर्न वेबसाइट का पता छाप दिया, कंपनी ने कर दिया कांड

वाशिंगटन
बच्चों के लिए खिलौने बनाने वाली कंपनी मैटल ने बहुत बड़ी गलती कर दी। खबर है कि कंपनी ने मशहूर बार्बी डॉल के बॉक्स में पोर्न वेबसाइट का पता छाप दिया। हालांकि, कंपनी ने इस गलती के लिए माफी मांग ली है और ग्राहकों से पोर्न वेबसाइट को छिपाने या डॉल को फेंकने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि ऐसा डॉल के कुछ बॉक्स के साथ ही हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने गलती से बार्बी डॉल के कुछ बॉक्स पर QR कोड छाप दिए थे, जो पोर्न वेबसाइट से लिंक थे। कंपनी का कहना है कि परेशानी सिर्फ कुच डॉल्स के साथ ही थी और इससे निपटने के लिए सभी जरूरी कदम भी उठा लिए गए हैं। कंपनी ने ग्राहकों को भरोसा दिया है कि जल्द ही इन प्रोडक्ट्स को बाजार से हटा लिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने विकेड मूवी के प्रचार के लिए खास बार्बी डॉल तैयार की थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर जब कुछ यूजर्स ने देखा कि कुछ बॉक्स पर छपा हुआ क्यूआर कोड पोर्न वेबसाइट से लिंक है, तो यह मामला कंपनी के सामने आया। खबर है कि प्रिंटिंग की इस गलती से खासतौर पर ग्लिंडा और एल्फाबा डॉल प्रभालित हुए हैं।

क्या बोली कंपनी
कंपनी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण गलती करार दिया है। मैटल ने प्रभावित ग्राहकों को उनके कस्टमर केयर सर्विस से भी संपर्क साधने के लिए कहा है। कंपनी का बयान है, 'हम इस दुर्भाग्यपूर्ण गलती के लिए माफी चाहते हैं और इसे सुधारने के लिए तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि गलती से छपी गलत वेबसाइट बच्चों के लिए ठीक नहीं है।' कंपनी ने आगे कहा, 'जिन ग्राहकों के पास प्रोडक्ट्स पहुंच चुके हैं, उन्हें इसकी पैकेजिंग खत्म करने या लिंक को छिपाने या आगे की जानकारी के लिए मैटल कस्टमर सर्विस से बात करने की सलाह दी जाती है।'

admin

Related Posts

कांग्रेस सांसदों की करतूत का खुलासा, किरेन रिजिजू ने वीडियो शेयर कर दिया सबूत

नई दिल्ली केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों का एक और वीडियो जारी किया है. किरेन रिजिजू ने गुरुवार को आरोप लगाया कि संसद में विपक्ष…

पुतिन की धमकी, अमेरिका को करारा जवाब—चीन वाले इरादे भी सामने

मॉस्को  मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने आरोप लगाया है कि रूस ने देश में उसकी सेवाओं को पूरी तरह ब्लॉक करने की कोशिश की है, ताकि यूजर्स को स्‍टेट सपोर्टेड डोमेस्टिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का रौद्र रूप, टूर्नामेंट का सबसे ऊँचा स्कोर

IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
IND vs NAM मुकाबले में टीम इंडिया की नई रणनीति, कई खिलाड़ियों पर गिरी गाज

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका