कई लोगों से की लाखों की धोखाधड़ी, राजस्थान-केकड़ी में वांछित जालसाज गिरफ्तार

केकड़ी.

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर कई लोगों के लाखों रुपये हड़प करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी सीताराम उर्फ शैतान तेली को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हो रखे थे।

केकड़ी सीटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि रेखा धनजानी पत्नी भोजराज धनजानी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तेली मोहल्ला केकड़ी निवासी सीताराम उर्फ शैतान तेली (39) पुत्र छीतरमल तेली ने मकान बेचान में बेईमानी की व 20 लाख रुपए हड़प कर लिए। जबकि सीताराम उर्फ शैतान तेली ने उक्त मकान मुकेश ताथेड़ को भी बेच रखा था। पुलिस ने रेखा धनजानी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। लेकिन आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि शैतान तेली अब तक कई लोगों को ब्याज का लालच देकर लाखों रुपए हड़प कर चुका है। देनदारों द्वारा रुपए का दबाव बनाने पर पूर्व में बेचान की हुई प्रोपर्टी को ही बार बार बेचान कर देता है अथवा इकरारनामा या मुख्त्यारनामा निष्पादित करवा कर धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लेता है। शैतान पिछले दो साल से फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। विशेष टीम ने सीताराम उर्फ शैतान तेली की तलाश में जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, भीलवाड़ा, माण्डल, उदयपुर सहित छिपने के अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। गत दिनों मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम उर्फ शैतान तेली को भीलवाड़ा से केकड़ी आते समय डिटेन कर लिया। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद शैतान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरूद्ध सिटी थाना पुलिस में धोखाधड़ी के संबंध में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है तथा इसके खिलाफ न्यायालय ने स्थायी वारंट भी जारी कर रखा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामफूल व कालूराम, कांस्टेबल शुभकरण, पंकज कुमार, राजेन्द्र आचार्य व राकेश कुमार शामिल थे।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें