चयनित 20 कॉलेजों में होंगे बदलाव, राजस्थान-बूंदी का भगवा रंग में नजर आएगा राजकीय महाविद्यालय

बूंदी.

कॉलेजों में वातावरण को और सकारात्मक बनाना और छात्रों के लिए एक बेहतर शिक्षा माहौल तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के परिसर में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार के निर्णयानुसार, इन कॉलेजों के मेन गेट और एंट्रेंस हॉल को भगवा रंग में रंगा जाएगा।

बता दें कि इस कार्य के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा पहले चरण में 20 कॉलेजों को चयनित किया है, जिनमें कॉलेज बिल्डिंग के फ्रंट एरिया, एंट्रेंस हॉल और गैलरी को व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज-ब्राउन रंगों में रंगा जाएगा। राजस्थान के इन चयनित 20 कॉलेजों में बूंदी जिले का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल है, जहां यह बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कॉलेज परिसर में सकारात्मकता, स्वच्छता और एक प्रेरणादायक माहौल का निर्माण करना है। भगवा रंग को ऊर्जा, शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ये रंग छात्रों को कॉलेज में प्रवेश करते ही और सकारात्मकता का अनुभव कराएंगे, जिससे वे शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित महसूस करेंगे।

यह होंगे बदलाव
कॉलेज परिसर में भगवा रंग के अलावा, व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज ब्राउन रंगों का भी प्रयोग किया जाएगा। यह संयोजन कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार, गैलरी, और एंट्रेंस हॉल में होगा, जिससे कि छात्रों के लिए स्वच्छ, प्रेरणादायक और सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके। इसे आवश्यक बदलाव मानते हुए शिक्षाविदों का कहना है कि इससे कॉलेज के परिसर में जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, वहीं, कुछ ने रंगों में बदलाव के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुधारने की आवश्यकता जताई।

यह हैं पहले चरण में चयनित कॉलेज —-
0- राज्य के 10 संभागों में कुल 20 कॉलेजों को पहले चरण में चुना गया है। ये सभी कॉलेज राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां उन कॉलेजों की सूची दी गई है, जहां भगवा रंग का काम शुरू किया जा रहा है।
0- अजमेर संभाग में एसपीसी गवर्नमेंट कॉलेज और एसबीआरएम गवर्नमेंट कॉलेज।
0- बांसवाड़ा संभाग में राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा और राजकीय महाविद्यालय प्रतापगढ़।
0- बीकानेर संभाग में गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज गंगानगर।
0- भरतपुर संभाग में एमएसजे गवर्नमेंट कॉलेज और एससीआरएस गवर्नमेंट कॉलेज सवाई माधोपुर।जयपुर संभाग के बीएसआर गवर्नमेंट कॉलेज अलवर और एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज कोटपुतली।जोधपुर संभाग में गर्वमेंट कॉलेज जोधपुर और एमबीआर गवर्नमेंट कॉलेज बालोतरा।
0- कोटा संभाग में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज कोटा और गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी।
0- पाली संभाग में गवर्नमेंट बांगर कॉलेज पाली और गवर्नमेंट कॉलेज जालोर।
0- सीकर संभाग में एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सीकर और गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज चूरू।
0- उदयपुर संभाग में गवर्नमेंट मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर और एमपी गवर्नमेंट कॉलेज चितौड़गढ़ शामिल हैं।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट