रामकुमार गौतम ने कहा- हुड्डा के खिलाफ एक तरह का नैरेटिव चल पड़ा, जिससे भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने में मदद मिली

जींद
हरियाणा में जींद जिले के सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की तारीफ की है। उन्होंने दावा किया कि हुड्डा के खिलाफ एक तरह का नैरेटिव चल पड़ा, जिससे भाजपा को हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने में मदद मिली। हिसार में अपने गृह नगर नारनौंद में अभिनंदन समारोह के दौरान सभा को संबोधित करते हुए गौतम ने ये बातें कहीं। उन्होंने चुनाव के दौरान अपने भाषणों में हुड्डा पर की गई टिप्पणियों पर भी खेद भी जताया।

भाजपा विधायक रामकुमार गौतम पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। भूपिंदर सिंह हुड्डा को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं हुड्डा को नापसंद नहीं करता हूं। वह अच्छे इंसान हैं। उनका नाता स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से रहा है। हुड्डा के पिता रणबीर सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।' उन्होंने कहा कि अगर मैंने उनके खिलाफ नहीं बोला होता तो भाजपा हरियाणा में सत्ता में नहीं आती। मैंने उनके खिलाफ ऐसी बहुत सी बातें कहीं, जो मुझे नहीं कहनी चाहिए थीं। उन्हें बुरा लगा होगा।

चुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल
रामकुमार गौतम ने कहा, 'बीजेपी के फायदे के लिए हुड्डा के खिलाफ नकारात्मक बातें फैलाईं। मैं उस हद तक चला गया जो मुझे शोभा नहीं देता।' बता दें कि रामकुमार गौतम 5 साल से मंत्री पद की दौड़ में रहे। साल 2019 में जननायक जनता पार्टी ने नारनौंद सीट से उन्हें टिकट दिया। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को हरा भी दिया था। उस वक्त हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार बनी। जजपा कोटे से वह मंत्री नहीं बन पाए तो दुष्यंत चौटाला से उनका विवाद हो गया। साल 2024 में चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए।

admin

Related Posts

राघव चड्ढा बनाम आम आदमी पार्टी: राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर छिड़ा विवाद, समर्थन में उतरे कुंवर अजय

नई दिल्ली योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की तस्वीर की फोटो की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि आज…

पंजाब मेरी रूह है, राजनीति नहीं; राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर विरोधियों को दिखाया आईना

 नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं पर तीखा हमला बोला है, जिन्होंने हाल ही में उनके खिलाफ मोर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?