रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दिल्ली के अस्पतालों में पिछले साल 24 फीसदी मौतों के पीछे की वजह?

नई दिल्ली.
दिल्ली में पिछले साल विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 88,628 मौतों में से लगभग 24 फीसदी हैजा, दस्त, टीबी और हेपेटाइटिस-बी समेत अन्य संक्रामक एवं परजीवी रोगों की वजह से हुईं। दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय की ओर से जारी 'द मेडिकल सर्टिफिकेशन ऑफ कॉज ऑफ डेथ्स' (एमसीसीडी) रिपोर्ट-2023 में कहा गया है कि दिल्ली में पिछले साल कुल 88,628 मौतें अस्पतालों या स्वास्थ्य संस्थानों में हुईं। इनमें से लगभग 21,000 लोगों की जान संक्रामक एवं परजीवी रोगों की वजह से गई।

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में कैंसर और अन्य संबंधित बीमारियों के कारण अस्पतालों में 6,054 मौतें हुईं। यह आंकड़ा साल 2022 में रिकॉर्ड की गई कैंसर और अन्य संबंधित बीमारियों के कारण हुईं 5,409 मौतों से लगभग 12 फीसदी ज्यादा है। साल 2023 में शिशुओं के मामले में सबसे ज्यादा मौतें (1,517) भ्रूण के धीमे विकास और कुपोषण के कारण हुईं। इसमें कहा गया है कि निमोनिया ने 1,373, सेप्टीसीमिया ने 1,109 और हाइपोक्सिया, जन्म के समय सांस नहीं चलना और श्वास संबंधी अन्य विकारों ने 704 शिशुओं की जान ली।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में सबसे ज्यादा मौतें 45 से 64 साल के उम्र वालों की हुईं। इसमें बताया गया है कि पिछले साल हुई कुल मौतों में 32.28 फीसदी यानी 28,611 मृतक इस आयु वर्ग के, जबकि 29.44 प्रतिशत यानी 26,096 मृतक 65 साल और उससे अधिक उम्र के थे।

admin

Related Posts

दिल्ली सुरक्षा सतर्कता: हर गली-नुक्कड़ पर नजर, किरायेदारों की जांच तेज

नई दिल्ली दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा…

‘अब यूपी दंगों से नहीं, डेवेलपमेंट से पहचाना जाता है’ – CM योगी

नोएडा ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में आज इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (HCL ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम) के सेमीकंडक्टर OSAT संयंत्र का शिलान्यास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच