प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का निधन

चेन्नई,

 प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का बीमारी के कारण यहां उनके आवास पर शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे।

अभिनेता के बेटे महा दिल्ली गणेश ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता को उम्र संबंधी बीमारियां थीं और उनका उपचार हो रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘गत रात्रि जब हमने उन्हें दवा देने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि की।’’

परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि गणेश का रामपुरम स्थित उनके आवास पर नींद में ही निधन हो गया। परिवार ने एक बयान में कहा कि दिल्ली गणेश का नौ नवंबर को रात 11 बजे निधन हो गया। फिल्म जगत की हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

तिरुनेलवेली के रहने वाले गणेश ने 400 से अधिक फिल्मों में विविध प्रकार की यादगार भूमिकाएं निभाईं। गणेश के अभिनय करियर की शुरुआत 1960 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली में नाटकों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। दिल्ली में उन्होंने एक दशक तक असैन्य पद पर भारतीय वायुसेना में काम किया था।

बाद में, वह भारतीय वायुसेना की नौकरी से इस्तीफा देकर चेन्नई आ गए और अभिनेता ‘कथड़ी’ राममूर्ति की मंडली में शामिल हो गए। उन्होंने ‘डाउरी कल्याणम’ समेत कई नाटकों में अभिनय किया।

जब दिग्गज फिल्म निर्देशक के. बालचंदर ने 1977 में नाटक ‘पत्तिनाप्रेवसम’ पर आधारित एक फिल्म बनाई तो गणेश को सिनेमा जगत में काम करने का पहला अवसर मिला। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और रजनीकांत, कमल हासन तथा विजयकांत समेत शीर्ष सितारों के साथ फिल्मों में शानदार मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

‘माइकल मदाना कामराजन’ और ‘एव्वई षणमुगी’ समेत कमल हासन की फिल्मों में गणेश की भूमिकाएं खूब पसंद की गईं। उन्होंने हासन की ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘अबूर्वा सगोथारारगल’ (हिंदी में अप्पू राजा) में खलनायक की भी यादगार भूमिका निभाई।

मंच पर नाटकों में गणेश के अभिनय ने संवाद अदायगी के मामले में उन्हें फिल्म जगत में मजबूत पहचान दी और चार दशकों के अपने करियर में उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाईं। वह वेब सीरीज में भी काफी सक्रिय रहे।

उन्हें तमिलनाडु सरकार के कलाईममानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चूंकि वह लंबे समय तक दिल्ली में रहे तो सिनेमा में आने पर इस शहर का नाम उनके नाम के आगे जुड़ गया।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गणेश के निधन पर शोक जताया और कहा कि यह तमिल सिनेमा उद्योग के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ है। उन्होंने विभिन्न फिल्मों में अदा की गईं उनकी भूमिकाओं को भी याद किया।

  • admin

    Related Posts

    BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड को दी मात, रचा अवॉर्ड जीतकर इतिहास

    लंदन  BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स 2026 में मणिपुरी फिल्म बूंग ने इतिहास रचा है. बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली ये…

    आलिया भट्ट का BAFTA अवॉर्ड्स में दमदार प्रदर्शन, हिंदी में दी स्पीच, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

    लंदन लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी जगत के कई कलाकार शामिल हुए. इंडिया की तरफ से भी फरहान अख्तर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें