हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण

रायगढ़.

रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार को कथित धर्मांतरण पर विवाद खड़ा हो गया. संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी थी. धर्म विशेष की प्रार्थना की आवाज सुनकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. धर्मांतरण की शिकायत पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गये. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए घर को घेर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाया. पुलिस ने बताया कि घर से धार्मिक किताबों के अलावा अन्य सामान जब्त किया गया है. धर्म परिवर्तन करवा रहे लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिंदू संगठन के अंशु टूटेजा का आरोप है कि कई मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थीं. आज मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में प्रमाण मिल गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन!
हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाया जाता है. प्रार्थना सभा में पहुंचने के बाद धर्म विशेष ऊंचा और दूसरे धर्म को नीचा दिखाया जाता है.

BJP समेत हिंदूवादी संगठनों का आरोप
जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जुट मिल थाने की टीम पहुंची. महिलाओं सहित दो अन्य को लेकर पुलिस थाने ले आई. हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना है धर्मांतरण की शिकायत मिली थी. घर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस हिंदूवादी संगठनों के आरोपों की जांच कर रही है. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

admin

Related Posts

‘पांडुलिपियाँ’ हमारी पहचान, ज्ञान की विरासत को डिजिटल युग में सुरक्षित करने का संकल्प – जनभागीदारी से होगा संरक्षण

 रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी…

स्पोर्ट्स टैलेंट को मिलेगा मंच: चयन प्रक्रिया आखिरी चरण में, खेल मंत्री ने दिया आश्वासन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सैकड़ों खिलाड़ी पिछले 7-8 वर्षों से रोजगार के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। इस मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?