भारतीय महिला ने खरीदा FRIENDS फेम मैथ्‍यू पेरी का आलीशान घर

लॉस एंजिलिस

अमेरिकी एक्‍टर मैथ्‍यू पेरी अब हमारे बीच नहीं हैं। बीते साल अक्‍टूबर में लॉस एंजिलिस के घर में हॉट टब में वह बेसुध पाए गए थे, जिसके बाद डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोष‍ित कर दिया। 54 साल के मैथ्‍यू ने टीवी शो FRIENDS में चैंडलर बिंग का किरदार निभाया था। एक ऐसा रोल, जो आज भी होठों पर मुस्‍कान ला देता है। भारत में भी मैथ्‍यू की खूब पॉपुलैरिटी रही है। अब ताजा खबर ये है कि लॉस एंजिलिस के जिस घर में मैथ्‍यू पेरी की मौत हुई थी, उसे एक भारतीय ने ही खरीद लिया है। इस आलीशान घर की नई तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें खरीदने के बाद पूजा और हवन करवाया गया है।

रियल एस्टेट डवलपर और फिल्म मेकर अनीता वर्मा-ललियन ने इस साल अक्टूबर में मैथ्यू पेरी का पैसिफिक पैलिसेड्स स्‍थ‍ित यह आलीशान घर खरीदा है। अनीता ने इंस्टाग्राम पर इस घर की शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। बताया जाता है कि अनीता ने इस घर के लिए 8.55 मिलियन डॉलर यानी करीब 72 करोड़ रुपये में इसे खरीदा है।

'जिस पल घर देखा, मुझे इससे प्‍यार हो गया'
अनीता ने लिखा है, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने इस महीने की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में एक घर खरीदा है! हमारे एजेंट ने कहा कि उनके पास एक अद्भुत ‘ऑफ-मार्केट’ प्रॉपर्टी है। जिस पल मैं घर में दाखिल हुई, मुझे इसकी खूबियों से प्यार हो गया। खासकर घर से प्रशांत महासागर का नजारा यह एहसास दिलाता है कि असल में यह 'एक' ऐसी चीज है, जिसे खरीदना चाहिए।'

मैथ्‍यू पेरी नहीं, इस कारण खरीदा घर
अनीता ने अपने इस नए घर में हिंदुस्‍तानी सभ्‍यता के मुताबिक, पूजा और हवन करवाया है। वह इस बात पर खास जोर देती हैं कि इस घर को खरीदने का उनका फैसला, इसकी खूबसूरती है। उन्‍हें इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि इसका पिछला मालिक कौन था।

अनीता ने कहा- पूजा और हवन हमारी प्रथा है
अनीता ने पोस्‍ट में आगे लिखा है, 'एक रियल एस्टेट डवलपर के तौर पर मेरा मानना है कि हर प्रॉपर्टी का एक इतिहास होता है, लेकिन हर घर में एक एनर्जी भी होती है, जो उसका मालिक उसमें लाता है। मैं हिंदू हूं और जब भी आप कोई नया घर खरीदते हैं तो आशीर्वाद और प्रार्थना करना एक प्रथा है। हम बहुत भाग्यशाली थे कि एरिजोना से हमारे पंडितजी आशीर्वाद देने के लिए घर आए। हमने इस घर के पिछले मालिक के जीवन के सकारात्मक पहलुओं, उनकी प्रतिभा और लोगों को उनके द्वारा दी गई खुशी का सम्मान किया।'

  • admin

    Related Posts

    BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड को दी मात, रचा अवॉर्ड जीतकर इतिहास

    लंदन  BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स 2026 में मणिपुरी फिल्म बूंग ने इतिहास रचा है. बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली ये…

    आलिया भट्ट का BAFTA अवॉर्ड्स में दमदार प्रदर्शन, हिंदी में दी स्पीच, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

    लंदन लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी जगत के कई कलाकार शामिल हुए. इंडिया की तरफ से भी फरहान अख्तर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें