15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का होगा आयोजन, वर्चुअली शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

रायपुर

भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राजधानी रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राजधानी रायपुर के अलावा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।

आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जमुई, बिहार से गौरव दिवस का शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों में केन्द्र व राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा पंचायत प्रतिनिधि, जनजातीय परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों को सम्मानित किया जाएगा। पी.एम. जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही 15 से 26 नवंबर, 2024 तक सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।

जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर और छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 से 26 नवंबर तक की अवधि में सुविधानुसार पृथक-पृथक दिवसों में जिला स्तर पर सामाजिक, आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला-संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश प्रमुख सचिव ने दिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्राथमिकता आधारित लाभ वितरण की अपील

    रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज लोक भवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) की समीक्षा बैठक ली।…

    कवर्धा को स्वच्छ, सुंदर और धूल-रहित बनाने के लिए योजनाबद्ध विकास कार्य जारी

    रायपुर फुटकर व्यापारियों को मिला स्थायी व्यवसाय का ठिकाना, सुरक्षित हुआ रोजगार कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे